लाइव न्यूज़ :

अब किसी भी मौसम में कर सकेंगे चार धाम की यात्रा, उत्तराखंड सरकार की इस पहल का नितिन गडकरी ने किया स्वागत-जानें डिटेल

By भाषा | Updated: May 26, 2020 13:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर 2020 में सुरंग से यातायात शुरू हो जाएगा। छह किलोमीटर सड़क और 440 मीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ऋषिकेश- धारसू रोड़ पर व्यस्त चंबा कस्बे के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तारीफ की और इसे महामारी के दौरान राष्ट्र-निर्माण की दिशा में एक ‘असाधारण उपलब्धि’ करार दिया।

बीआरओ ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 पर ऋषिकेश-धारसू रोड पर चंबा शहर के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग तैयार की है, जिसकी मदद से सभी मौसम में चारधाम - गंगोत्री, केदारनाथ, यमुनोत्री और बद्रीनाथ - तक पहुंचा जा सकता है। सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, ‘‘मैं इस वैश्विक महामारी के बीच राष्ट्र निर्माण में अपने असाधारण योगदान के लिए पूरी बीआरओ टीम को बधाई देता हूं... केदारनाथ में तबाही आने के बाद से ही हम चारधाम के लिए सभी मौसम में संपर्क स्थापित करने को लेकर प्रतिबद्ध थे और इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा कि इस सुरंग से यातायात की गति को सुचार बनाने, भीड़भाड़ कम करने और चंबा शहर तक पहुंच को बेहतर बनाने के साथ ही चारधाम यात्रा के लिए आवाजाही को आसान बनाने और आर्थिक समृद्धि लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंबा सुरंग के निर्माण में नवीनतम ऑस्ट्रियाई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि से तीन महीने पहले ही अक्टूबर 2020 में सुरंग से यातायात शुरू हो जाएगा।

परियोजना के इस हिस्से के तहत 88 करोड़ रुपये की लागत से छह किलोमीटर सड़क और 440 मीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है। बीआरओ ने जनवरी 2019 में सुरंग के उत्तरी छोर पर काम शुरू किया था। बीआरओ लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 900 किलोमीटर लंबी चारधाम परियोजना के तहत गंगोत्री और बद्रीनाथ के पवित्र मंदिरों की ओर जाने वाले 250 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रहा है।

टॅग्स :केदारखेड़ाबद्रीनाथ मन्दिरगंगोत्रीयमुनोत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारतVIDEO: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य