लाइव न्यूज़ :

Nag Panchmi 2024 Date and Shubh Yogs: नाग पंचमी पर बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, जानें तिथि, योग और पूजा की विधि

By रुस्तम राणा | Updated: August 6, 2024 14:34 IST

इस साल यह पर्व 9 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी को नाग देवता की पूजा से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त होता है।

Open in App

Nag Panchmi 2024 Date and Shubh Yogs: नाग पंचमी हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है, जो हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 9 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी को नाग देवता की पूजा से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष नाग पंचमी पर कई अद्भुत योग बनने वाले हैं।

नाग पंचमी 2024 तिथि एवं पूजा मुहूर्त

नाग पंचमी 2024 - 09 अगस्त 2024श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ - 9 अगस्त को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त - 10 अगस्त को सुबह 6 बजकर 9 मिनट तकनाग पंचमी को सुबह 6 बजकर 1 मिनट से लेकर 8 बजकर 37 मिनट तक सबसे उत्तम मुहूर्त है 

नाग पंचमी पर योग 2024

इस बार नाग पंचमी खास रहने वाली है। इस दिन कुछ विशेष योग बन रहे हैं, जिससे जातकों को इसका अधिक लाभ प्राप्त होगा। श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन शिववास योग, सिद्ध योग, साध्य योग, बव और बालव, करण योग बन रहे हैं। इस बार नाग पंचमी हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। 

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2024    

सुबह स्नान आदि से निवृत होकर शिवालय में पूजा अर्चना करें और फिर व्रत का संकल्प लें।घर के मेन गेट, घर के मंदिर और रसोई के बाहर के दरवाजे के दोनों तरफ खड़िया से पुताई करें।पूजा स्थल पर नाग देवता की फोटो रखें। इसके बाद पूजा अर्चना करें और दूध अर्पित करें।नाग देवता की पूजा में सेवई और चावल बनाएंगे। फिर ना देवताओं की दूध और जल से स्नान करवाएं और धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें।इसके बाद सच्चे मन से नाग देवताओं का ध्यान करें और फिर आरती करें।

टॅग्स :नाग पंचमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स