लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami 2020: नागपंचमी पर 300 साल में पहली बार नागचंद्रेश्वर मंदिर रहेगा बंद, यहां नाग के आसन पर बैठे हैं शिव-पार्वती

By गुणातीत ओझा | Updated: July 24, 2020 10:50 IST

महाकाल मंदिर में नागपंचमी पर पहली बार भगवान नागंचद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिसर में लगी एलईडी, महाकाल एप और कुछ चैनलों पर लाइव दर्शन कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल मंदिर में नागपंचमी पर पहली बार भगवान नागंचद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।परिसर में लगी एलईडी, महाकाल एप और कुछ चैनलों पर लाइव दर्शन कराए जाएंगे।

उज्जैन। नागपंचमी पर्व 25 जुलाई को मनाया जायेगा। इस वर्ष नागपंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं को भगवान श्री नागचंद्रेश्वर की भित्ती प्रतिमा के सीधे दर्शन नहीं हो सकेंगे। श्रद्धालु अपने घरों के टीवी पर विभिन्न चैनलों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाईट पर लाईव दर्शन कर सकेंगे। श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार समिति  की गत बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार श्री महाकालेश्वर मन्दिर के तृतीय तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मन्दिर एवं नागचंद्रेश्वर की भित्ती प्रतिमा के दर्शनों  में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिये ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था रहेगी। परम्परा का निर्वहन करने के लिये श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की परम्परागत पूजन-आरती यथावत रहेगी। बताया जाता है कि श्री नागचंद्रेश्वर की भित्ती प्रतिमा में भगवान के शेषशायी स्वरूप में शिव परिवार विराजित है यह अद्भूत प्रतिमा नेपाल से लाई जाना बताया जाता है। यह मंदिर वर्ष में एक बार मात्र 24 घंटे के लिए रात 12 बजे उपरांत खोला जाता है।महानिर्वाणी अखाडा की यहां पूजन है और मंदिर के खुलते ही अखाड़ा के महंत पूजन करते हैं। इसके बाद दोपहर में 12 बजे प्रशासनिक पूजन होता है।

टॅग्स :नाग पंचमीभगवान शिवउज्जैनधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य