लाइव न्यूज़ :

23 सालों से मुहर्रम का मातम मनाकर ताजिया उठाता है ये हिन्दू परिवार

By उस्मान | Updated: September 20, 2018 13:18 IST

डलमऊ में गंगा पुजारी पुकुन शुक्ला हर वर्ष नौंवी के दिन ताजिया उठाते हैं। यहीं नहीं उनका पूरा परिवार मातम भी मनाता है।

Open in App

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल डलमऊ क्षेत्र के पुजारी है। यहां पर दोनों ही धर्मों की दीवारें कुछ इस तरह से मजबूत है कि धर्म की कोई दीवार नहीं है। यहां पर दोनों ही धर्मों के लोग आपस में जुड‍़े हुए है। मां गंगा की तलहटी में बसे राजा डाल की नगरी हिंदू और मुस्लिम के एकता की मिसाल है। यहां पर एक धर्म के दोस्त को आर्थिक तंगी आई तो हिंदू धर्म के एक साथी जो कि पुजारी है उन्होंने पूरा खर्च उठा लिया। यहां पर हर साल मुस्लिम साथी मुहर्रम में ताजिया रखता था, लेकिन एक बार आर्थिक तंगी आई तो धार्मिक कार्य नहीं किया। ऐसे में यहां पर उनके हिंदू दोस्त ने यह परम्परा निभाना शुरू कर दिया। यह परम्परा अब दूसरी पीढ़ी में भी चली आ रही है। नौंवी की ताजिया को उठाकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनाए हुए है। 

डलमऊ में गंगा पुजारी पुकुन शुक्ला हर वर्ष नौंवी के दिन ताजिया उठाते हैं। यहीं नहीं उनका पूरा परिवार मातम भी मनाता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता धुन्नू शुक्ल के मित्र कलामत अली नौवीं की ताजिया उठाते थे। 23 वर्ष पहले उन्होंने पिताजी से ताजिया उठाने में असमर्थता जताई। इस पर धुन्नू शुक्ल ने ताजिया उठाने में आने वाले खर्च को वहन करने की बात कह अपने मित्र का हौसला बढ़ाया। तभी से यह रस्म निभाई जा रही है।

 

पिता के द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को पुकुन शुक्ल भी पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं। अब अपने पिता के उस काम की सारी रस्म को वह उठाते चले आ रहे हैं और हर वर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बहुत खुशी होती है कि आखिर हम ऐसा काम कर रहे हैं। आज जहां आपस में धर्म को बांटने की बात की जाती है ऐसे में हमारे पिता जी की ओर से शुरू की गई यह रस्म मुझे एकता की मजबूती देती है।  

टॅग्स :मुहर्रमइस्लामउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग