लाइव न्यूज़ :

Mother Teresa Birth Anniversary: मदर टेरेसा के 10 अनमोल वचन जो हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 10:59 IST

Mother Teresa Birth Anniversary: यूगोस्लाविया में जन्मीं और फिर बाद में भारत आकर मानवता की सेवा में जुट जाने वाली मदर टेरेसा का पूरा जीवन प्रेरणादायी संस्मरणों से भरा है। आज उनकी जयंती है।

Open in App
ठळक मुद्देमदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को यूगोस्लाविया में हुआ थानोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और एक महान संत घोषित हो चुकीं मदर टेरेसा का पूरा जीवन गरीब और बीमार लोगों की सेवा में गुजरा। 26 अगस्त, 1910 को यूगोस्लाविया (वर्तमान में मेसेडोनिया) में जन्मीं और फिर बाद के वर्षों में भारत आकर लोगों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा आज की आधुनिक दुनिया के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेंगी। मदर टेरेसा का जीवन जिन्होंने देखा है या इस दौरा में जन्म लेने वाले हमेशा इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने उस दौर को देखा जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में रहीं। मदर टेरेसा की जयंती पर आईए जानते हैं उनके 10 अनमोल विचार जो हर शख्स को देते हैं प्रेरणा....

1. अगर आप विनम्र हैं तो कोई भी चीज आपको छू नहीं सकती। ना ही प्रशांसा और और ना ही अनादर आपको भ्रमित करेगा क्योंकि आप जातने हैं कि आप क्या हैं।

2. हमेशा छोटी चीजों के प्रति वफादार रहिये क्योंकि इन्हीं में आपकी शक्ति निहित होती है।

3. हम ये कभी नहीं जान पाएंगे कि एक मुस्कुराहट कौन-कौन सी अच्छी चीजें कर सकता है। 

4. जहां भी जाओ प्यार फैलाओ। ध्यान रखिए कि कभी ऐसा न हो कि आपके पास आने वाला कोई शख्स खुश हुए बिना लौट जाए।

5. हमें हमेशा ऐसा महसूस करना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं वह समुद्र में एक बूंद के समान है। समु्द्र लेकिन कम होता चला जाएगा अगर ये बूंद भी कम होते जाएं।

6. हम में से सब लोग महान काम नहीं कर सकते लेकिन 'महान प्यार' के साथ हम कई छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं।

7. जब भी एक दूसरे से मिलें मुस्कान के साथ मिलें, यही प्रेम की शुरुआत है।

8. अगर आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते हैं तो कम से कम एक को ही खिलाइए। 

9. खूबसूरत लोग हमेशा अच्छे नहीं होते हैं लेकिन अच्छे लोग हमेशा खूबसूरत होते है।

10. बिता हुआ कल जा चुका है। आने वाला कल अभी आया नहीं है। हमारे सामने केवल आज है। चलिए शुरू करते हैं।

टॅग्स :मदर टेरेसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToday in History, 25 January: 25 जनवरी 1980 को मदर टेरेसा को भारत-रत्न, जानिए आज क्या-क्या हुआ...

विश्वMother Teresa: मदर टेरेसा ने चर्च की सबसे बुरी ज्यादतियों को छुपाया, डॉक्यूमेंट्री का दावा

भारतमदर टेरेसा की धार्मिक संस्था मिशनरिज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को बहाल किया गया, ब्रिटिश संसद में उठा था मुद्दा

भारतमिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सेवा के नाम पर धर्मांतरण के आरोप लगते रहते हैं: पांचजन्य

भारतममता के दावे पर गृह मंत्रालय का स्पष्टीकरण, मिशनरीज ऑफ चैरिटी के किसी भी खाते को नहीं किया फ्रीज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स