Mokshada Ekadashi 2019: आज इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी का व्रत, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

By मेघना वर्मा | Published: December 8, 2019 06:55 AM2019-12-08T06:55:28+5:302019-12-08T06:55:28+5:30

इस साल मोक्षदा एकादशी 8 दिसंबर को पड़ी है। मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।

mokshada ekadashi 2019: know the puja vidhi time, paran time and significance in hindi | Mokshada Ekadashi 2019: आज इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी का व्रत, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Mokshada Ekadashi 2019: आज इस मुहूर्त में करें मोक्षदा एकादशी का व्रत, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Highlightsमार्गशीर्ष महीने में आने वाली इस मोक्षदा एकादशी के दिन को भी बेहद खास बताया जाता है।इस एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। 

देशभर में आज मोक्षदा एकादशी मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में इस एकादशी को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन पर लोग श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं मार्गशीर्ष महीने में आने वाली इस मोक्षदा एकादशी के दिन को भी बेहद खास बताया जाता है। इस एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। 

इस साल मोक्षदा एकादशी 8 दिसंबर को पड़ी है। मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गीता एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। इस एकादशी के व्रत का असर मरने के बाद तक रहता है।

Mokshada Ekadashi 2019 Subh Muhurat: मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी प्रारंभ- 7 दिसम्बर 2019 सुबह 6 बजकर 34 मिनट से
एकादशी समाप्त- 8 दिसम्बर 2019 सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक


पारण का समय- 9 दिसम्बर 2019 सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक 

मोक्षदा एकादशी की पूजा विधि

1. एकादशी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति को पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
2. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा जरूर कीजिए।


3. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और कथा पढ़ें।
4. सभी पूजा विधि संपन्न करने के बाद भगवान विष्णु की आरती उतारें।
5. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवत गीता का भी पाठ करना चाहिए।

Web Title: mokshada ekadashi 2019: know the puja vidhi time, paran time and significance in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे