लाइव न्यूज़ :

मंगल इस तारीख को मकर राशि में करेंगे प्रवेश, राशि के अनुसार जानिए आप पर क्या होगा इसका असर

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2020 09:33 IST

Mars Transit: मंगल का राशि परिवर्तन 22 मार्च, 2020 (रविवार) को दिन में 3 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है। नौ ग्रहों में मंगल को सबसे उग्र माना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, मकर राशि में कर रहे हैं प्रवेशसिंह, वृश्चिक और मीन के लिए बहुत हद तक अच्छे होंगे आने वाले कुछ दिन

Mars Transit: पराक्रम, पैरुष, साहत, उत्तेजना, शक्ति आदि के कारक ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल इसी सप्ताह के आखिर में शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 4 मई तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान परिवर्तन का असर सभी राशियों पर नजर आएगा। 

ऐसे में कुछ राशियों के लिए आने वाले दिन फायदे वाले होंगे वहीं, कुछ के लिए परेशानी भरा दिन भी हो सकता है। इससे पहले 14 मार्च को सूर्य ने भी अपनी राशि बदल ली है। सूर्य अब मीन राशि में हैं। बहरहाल, जानते हैं कब हो रहा है मंगल का राशि परिवर्तन और क्या होगा इसका सभी राशियों पर असर...

Mars Transit March 2020: मंगल का राशि परिवर्तन कब?

पंचांग के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन 22 मार्च, 2020 (रविवार) को दिन में 3 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है। नौ ग्रहों में मंगल को सबसे उग्र माना गया है। मंगल 22 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर को मंगल की उच्च राशि भी माना गया है। इसलिए यहां मंगल काफी बलशाली होगा और इसका असर साफ तौर पर नजर आएगा। फिलहाल 22 मार्च को रहे राशि परिवर्तन से 3 राशि के लोगों के लिए अच्छी स्थिति बनती दिख रही है। इन राशियों में सिंह, वृश्चिक और मीन राशि शामिल हैं।

Mars Transit March 2020: मंगल का राशि परिवर्तन कब, जानिए किस पर क्या होगा असर

मेष: इस राशि के जातक को आने वाले दिनों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इसका लाभ भी मिलेगा। पराक्रम और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध में भी वृद्धइ होगी। पिता से लाभ मिल सकता है।

वृष: धन लाभ के योग हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में बाधा नहीं आएगी।

मिथुन: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पेट की समस्या परेशान कर सकती है। क्रोध और वाणी में तीव्रता होगी। इसका ख्याल रखें। आय में वृद्धि के योग हैं।

कर्क: ऐसे जातकों के दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी में तीव्रता होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे।

सिंह: आपका मन अशांत होगा और छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में परेशानी आ सकती है। रोग से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। अत्यधिक यात्रा के योग हैं।

कन्या: आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक खर्च में वृद्धि से परेशानी हो सकती है। संतान को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। दोस्तों से विवावद संभव है।

तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ चिंता हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक: भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर से वाद-विवाद संभव है। लेखन और इस तरह के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए अच्छे दिन हैं।

धनु: वाणी में तीव्रता रहेगी। इसलिए संभल का बोले। आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

मकर: गृह और वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। क्रोध में वृद्धि होगी। आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुंभ: कार्यों के सिलसिले में लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। अध्ययन में अवरोध हो सकता है। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।

मीन: कोर्ट-कचहरी से जुड़े कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्य मे वृद्धि होगी। वाणी तीव्र रह सकती है। इसका ख्याल रखें। आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। अध्ययन में अवरोध रह सकता है।

टॅग्स :मंगल ग्रह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेसोचिए यदि अंतरिक्ष में किसी यात्री की मौत हो जाए तो उसके शरीर का क्या होता होगा? नासा ने बताई सारी प्रक्रिया, पढ़िये यहां

भारतMangalyaan: बैटरी और ईंधन खत्म- संपर्क टूटा, पूरे 8 साल की लंबी पारी के बाद आखिरकार मंगलयान की हुई विदाई

भारतगगनयान, चंद्रयान-3 मिशन कब अंतरिक्ष में जाएंगे? संसद में सरकार ने दिया जवाब

विश्वसंयुक्त अरब अमीरात के ‘‘होप प्रोब’’ ने मंगल ग्रह पर रहस्यमय नयी ध्रुवीय ज्योति का पता लगाया

पूजा पाठ22 अक्टूबर को मंगल का गोचर, दिवाली से पहले इन 4 राशियों के जीवन में खुशियों का उजाला

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य