लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2024: भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है बेलपत्र? जानिए इसका पौराणिक महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: March 1, 2024 15:39 IST

Belpatra Importance of Lord Shiva Puja: देवताओं के बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव का ताप कम हुआ और उन्होंने प्रसन्न होकर सभी को आशीर्वाद दिया कि अब से जो भी मुझे बेलपत्र अर्पित करेगा उसकी मैं हर मनोकामना पूरी करूंगा।

Open in App

Belpatra Importance In Mahashivratri: इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। महाशिवरात्रि पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यानी फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। एक अन्य मान्यता के अनुसार, इस दिन ही भगवान शिव लिंग स्वरुप में प्रकट हुए ​थे। भगवान सदाशिव ने परम ब्रह्म स्वरुप से साकार रूप धारण किया था। 

यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्त भोलेनाथ को मनाने के लिए अनेकानेक अनुष्ठान करते हैं। शिवपूजन में कैलाशपति को बेलपत्र अर्पित किया जाता है। बेलपत्र उन्हें बेहद प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान शिव को बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का पौराणिक महत्व। 

शिवजी को बेल पत्र चढ़ाने का पौराणिक महत्व

शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने का संबंध हिन्दू पौराणिक कथाओं में मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि जब देव और दानव के मध्य में समुद्र मंथन हुआ तो उनमें से हलाहल (कालकूट) समेत 14 रत्न निकलें। हलाहल एक प्रकार का अति तापीय विष था, जिसके अस्तित्व से समस्त सृष्टि के लिए संकट पैदा हो गया। समस्त संसार उसके ताप को सहन करने में असमर्थ था। तब सभी ने भगवान शिव की आराधना की और उनसे हलाहल विष के निवारण हेतु मदद मांगी। 

तब सृष्टि की रक्षा करने के लिए भगवान शिव ने उस हलाहल विष पी लिया। विष का ताप इतना था कि उसका प्रभाव कम नहीं हुआ और महादेव का कंठ नीला पड़ गया। तब देवताओं ने महादेव को बेलपत्र और जल अर्पित किया। बेलपत्र के प्रभाव से विष का ताप कम होने लगा। 

बेलपत्र दरअसल ताप को कम करने में सहायक होता है। देवताओं के बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव का ताप कम हुआ और उन्होंने प्रसन्न होकर सभी को आशीर्वाद दिया कि अब से जो भी मुझे बेलपत्र अर्पित करेगा उसकी मैं हर मनोकामना पूरी करूंगा। तभी से भगवान शिव या उनका एक स्वरूप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा चलती चली आ रही है।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल