लाइव न्यूज़ :

माघ गणेश जयंती 2019 : माघ शुक्ल चतुर्थी का महत्व, पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, रात को भूल से भी न करें ये काम

By उस्मान | Updated: February 8, 2019 16:43 IST

Ganesh Jayanti पर यानी 9 फरवरी को 12 घंटे 18 मिनट तक यानि सुबह 09:42 से लेकर के रात 10:00 बजे तक यह काम नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। 

Open in App

भगवान शिव पुत्र गणेश जयंती पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनायी जाती है। गणेश जयंती माघ चंद्र महीने के शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार माघ जयंती 9 फरवरी को मनायी जाएगी। पौराणिक इतिहास के हिसाब से देवताओं में गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है।

इस गणेशोत्सव को माघ शुक्ल चतुर्थी के रुप में मनाया जाता है। यह उत्सव भारत के कई राज्यों में जैसे महाराष्ट्र, गोवा और कई अन्य बड़े शहरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है।

माघ जयंती के लिए शुभ पूजा की सही समयअगर इस साल की  माघ चतुर्थी की बात करे तो शुभ समय 8 फरवरी, 2019 की सुबह 10:17 बजे से शुरू होकर 9 फरवरी,2019 दोपहर 12:25 बजे समाप्त होता है। पंच पंचांग के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 10:18 बजे से लेकर के रात 09:08 बजे तक चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा 9 फरवरी को 12 घंटे 18 मिनट तक यानि सुबह 09:42 से लेकर के रात 10:00 बजे तक नहीं देखना चाहिए। 

तिलकुंड चतुर्थी उत्सवमहाराष्ट्र में तिल कुंड चतुर्थी का उत्सव मराठी लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। गणेश जयंती का उत्सव भाद्रपद महीने में दस दिनों तक चलता है। सभी भक्तजन देवता की पूजा सिंदूर पाउडर और हल्दी पाउडर से उनकी छवि बनाकर करते है।

यह उत्सव ज्यादातर महाराष्ट्र और कोंकण के तटीय क्षेत्रों में मनाया जाता है। लगभग सभी गणेश मंदिरो में विशेष पूजा की जाती है। सभी लोग शांति और समृद्धि के लिए कई तरह का प्रसाद की व्यवस्था करते है।  

पूजा का कार्यक्रम एक दिन के लिए मनाया जाता है। कई जगह पर जैसे महाराष्ट्र और पुणे में गणेश भगवान की झांकी निकाली जाती है। यह उत्सव एक ऐसा उत्सव है जो बड़ी हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया जाता है। पूजा के समय कई तरह के प्रसाद के साथ भगवान गणेश को भोग लगाया जाता है।

टॅग्स :गणेश जयंतीभगवान गणेशभगवान शिवहिंदू त्योहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल