लाइव न्यूज़ :

Magh Month 2022 Start: माघ माह कल से प्रारंभ, जानें इस माह का महत्व, नियम और प्रमुख व्रत-त्योहार

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2022 15:21 IST

इस पवित्र महीने की शुरूआत 18 जनवरी, मंगलवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 16 फरवरी 2022 को माघ पूर्णिमा के दिन होगा। माघ मास में 'कल्पवास' किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति तन-मन और आत्मा से नवीन हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 जनवरी से होगा माघ माह शुरू, 16 फरवरी 2022 को समापन माघ मास में 'कल्पवास' किया जाता है

माघ का महीना हिन्दू पंचांग का 11वां महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का विशेष महत्व है। माघ महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान का भी करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। इस पवित्र महीने की शुरूआत 18 जनवरी, मंगलवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 16 फरवरी 2022 को माघ पूर्णिमा के दिन होगा। माघ मास में 'कल्पवास' किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति तन-मन और आत्मा से नवीन हो जाता है। पुराणों में माघ मास के समय संगम के तट पर निवास को ही कल्पवास कहा जाता है। संयम,अहिंसा व श्रद्धा ही कल्पवास का मूल आधार होता है। माघ माह में कई जगहों पर माघ मेला लगता है।

माघ माह में स्नान का महत्व

हिंदू पंचांग के इस ग्यारहवें महीने में स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस माह पवित्र नदी में स्नान करता है उसे एक विशेष प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, काया निरोगी रहती है और आध्यात्मिक चिंतन और भी मजबूत होता है। माघ स्नान से व्यक्ति के समस्त पाप जलकर भस्म हो जाते है एवं इस मास में पूजन-अर्चन व स्नान करने से भगवान विष्णु का सानिध्य प्राप्त होता है। 

माघ मास के नियम

शास्त्रों के अनुसार, माघ महीने में गुड़ और तिल का सेवन करना विशेष लाभकारी होता है। इस महीने यदि एक समय भोजन किया जाए तो आरोग्य और एकाग्रता की प्राप्ति होती है। इस महीने सुबह जल्दी उठकर स्नान करना लाभकारी माना जाता है। माघ माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने  "श्री माधव दया सिंधो भक्तकामप्रवर्षण। माघ स्नानव्रतं मेद्य सफलं कुरु ते नमः॥" मंत्र का जाप करना चाहिए।

माघ माह के प्रमुख व्रत-त्योहार

1 - सकट चौथ, 21 जनवरी, 20222 - षठतिला एकादशी, 28 जनवरी 20223 - मौनी अमावस्या, 1 फरवरी, 20224 - वसंत पंचमी- 5 फरवरी, 20225 - जया एकादशी - 12 फरवरी, 20226 - माघी पूर्णिमा-  16 फरवरी, 2022

टॅग्स :माघ मेलाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल