लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में बाबा महाकाल का शाही कारवां आज, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

By बृजेश परमार | Updated: August 26, 2019 08:09 IST

भगवान महाकाल की यह शाही सवारी शाम 4 बजे से मंदिर से निकलेगी। इसके लिए तमाम तैयारी पूरे कर लिये गये हैं। इस नगर भ्रमण के दौरान करीब 5 किलोमीटर से अधिक के मार्ग पर भगवान की सवारी गुजरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाद्र मास की अंतिम और शाही सवारी आज उज्जैन में निकलेगी यात्रा के दौरान भगवान के 6 स्वरूपों के दर्शन करेंगे श्रद्धालु, लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना

भगवान श्री महाकालेश्वर की भाद्र माह की अंतिम और शाही सवारी सोमवार अपराह्न 4 बजे मंदिर से निकाली जाएगी। शाही कारवां में भगवान के 6 स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं के होंगे। शाही अंदाज में पुराने शहर के करीब 5 किलोमीटर से अधिक मार्ग पर सवारी भ्रमणा करेगी। इस दौरान करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने का अनुमान है।

बाबा महाकाल की शाही कारवां 6 स्वरूपों में पालकी नगर भ्रमण पर निकलेगी। दोपहर 4 बजे मंदिर से सभा मंडप में भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप की पूजा की जाएगी। पालकी के मंदिर के मुख्य द्वार पर आते ही उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा। यहीं से सवारी का कारवां शुरू होगा।

प्रशासन ने सवारी मार्ग पर पुख्ता इंतजाम किये हैं। शाही सवारी के कारण उज्जैन तहसील के साथ-साथ महिदपुर एवं घट्टिया तहसील में भी कलेक्टर शशांक मिश्र ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

टॅग्स :उज्जैनभगवान शिवमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य