लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 2020: 5 जुलाई को लगेगा अगला चंद्र ग्रहण, जान लें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: June 25, 2020 15:01 IST

पांच जुलाई को अगला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले पांच जून को चंद्र ग्रहण लगा था। आइये आपको बताते हैं आने चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें...

Open in App
ठळक मुद्देऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब 30 दिनों के अंदर तीन ग्रहण देखने को मिले। ऐसा संयोग बहुत दिनों बाद बना है।5 जून को चंद्र ग्रहण, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब फिर 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

Chandra Grahan Date-Time Sutak Kaal: 21 जून को लगे पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद अब 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के बाद दिसंबर में एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब 30 दिनों के अंदर तीन ग्रहण देखने को मिले। ऐसा संयोग बहुत दिनों बाद बना है। 5 जून को चंद्र ग्रहण, फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब फिर 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आइये आपको बताते हैं 5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में जरूरी बातें...

5 जुलाई, चंद्र ग्रहण का समय

उपच्छाया से पहला स्पर्श: सुबह 08:38 बजेपरमग्रास चंद्र ग्रहण: सुबह 09:59 बजे

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श: सुबह 11:21 बजेग्रहण अवधि: 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड

सूतक काल मान्य नहीं होगा

5 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूतक मान्य नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान किस भी प्रकार के शुभ कार्य को करने पर मनाही नहीं होगी। पूजा पाठ और भोजन से जुड़े सभी काम किए जा सकेंगे। इसके बाद भी सावधानी बरतने और नियमों का पालन करना लाभप्रद होगा।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

 उप छाया चंद्र ग्रहण आगामी 5 जुलाई को लग रहा है। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। चौथा उप छाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन सभी उप छाया ग्रहणों में सूतक काल मान्य नहीं होंगे।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना