भगवान परशुराम के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ समाजसेविका अवंतिका शर्मा ने कहा- वे सभी धर्मों के भगवान हैंं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 21:50 IST2022-06-10T21:33:38+5:302022-06-10T21:50:04+5:30

इस मौके पर उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी कई चीजों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान सभी वर्ग और धर्म के होते हैं तो ये कहना गलत होगा कि वो सिर्फ ब्राह्मणों के देवता हैं। 

lord parshuram lord of all religion avantika sharma | भगवान परशुराम के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ समाजसेविका अवंतिका शर्मा ने कहा- वे सभी धर्मों के भगवान हैंं

भगवान परशुराम के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ समाजसेविका अवंतिका शर्मा ने कहा- वे सभी धर्मों के भगवान हैंं

नोएडा: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को नोएडा में भगवान परशुराम के जीवन के ऊपर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अवंतिका शर्मा ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी कई चीजों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान सभी वर्ग और धर्म के होते हैं तो ये कहना गलत होगा कि वो सिर्फ ब्राह्मणों के देवता हैं। 

उन्होंने कहा भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान शिक्षक थे। उन्होंने भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य एवं कर्ण को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी थी इसलिए वे इन सभी महानुभावों का गुरु कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि परशुराम शिवजी के उपासक थे। उन्होनें सबसे कठिन युद्धकला “कलारिपायट्टू” की शिक्षा शिवजी से ही प्राप्त की थी। शिवजी की कृपा से उन्हें कई देवताओं के दिव्य अस्त्र-शस्त्र भी प्राप्त हुए थे। वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतनु शुक्ला जी ने भी श्री परशुराम जी के जीवन पर चर्चा की।

Web Title: lord parshuram lord of all religion avantika sharma

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे