लाइव न्यूज़ :

हर 41 साल में श्रीलंका के इस जंगल में आकर हनुमान देते हैं दर्शन, हैरान करने वाले हैं दावे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 12:11 IST

मान्यता है कि श्री राम के स्वर्ग सिधारने के बाद हनुमान अयोध्या से दक्षिण भारत के जंगलों में लौट गये थे। इसके बाद कुछ समय के लिए वह श्रीलंका चले गये

Open in App

भगवान हनुमान को चिरंजीवी भी कहा गया है। इसका मतलब ये हुआ कि वे अमर हैं और कलयुग के अंत होने तक धरती पर निवास करेंगे। मान्यता है कि हनुमान आज भी दक्षिण भारत के गंधमादन पहाड़ पर निवास करते हैं और जहां भी रामकथा कहा जाता है, वे वहां अदृश्य रूप से मौजूद रहते हैं। यही कारण है कि जहां भी रामकथा सुनाई जाती है, वहां एक जगह खाली छोड़ी जाती है। वैसे, एक ऐसा स्थान जरूर है जिसके बारे में कहा जाता है यहां हर 41 साल में हनुमान आकर स्थानीय लोगों को दर्शन देते हैं। 

श्रीलंका के इन कबीलाई लोगों से मिलते हैं हनुमान

श्रीलंका के पिडरु पहाड़ के पास जंगलों में रहने वाले 'मतंग' कबीलाई लोगों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें हर 41 साल में भगवान हनुमान दर्शन देने आते हैं। मान्यता है कि इस कबीले का इतिहास रामाणय काल से जुड़ा है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

कहते हैं कि श्री राम के स्वर्ग सिधारने के बाद हनुमान अयोध्या से दक्षिण भारत के जंगलों में लौट गये थे। इसके बाद वह श्रीलंका गये जहां इस कबीले के लोगों ने उनकी खूब सेवा की। हनुमान जी ने इन्हें ब्रह्मज्ञान का बोध कराया और कहा कि वे ऐसे ही हर 41 साल में इस कबीले की आने वाली पीढ़ियों को ब्रह्मज्ञान देते आते रहेंगे।

विभीषण का वंश है ये कबीला

'मतंग' कबीलाई लोगों का दावा है कि वे विभीषण के आखिरी वंशज हैं। कुछ सालों पहले इस बारे में श्रीलंका के एक संगठन 'सेतु' ने भी दावा किया था कि वह इन लोगों पर रिसर्च कर रहे हैं और उनके उस 'लॉगबुक' का विश्लेषण कर रहे हैं जो उनकी भाषाओं, परंपरिक रिवाजों आदि के बारे में काफी कुछ बताता है। इस कबीले के पास एक 'हनुमंडल' नाम का एक खास स्थान भी है जहां हनुमान के आने पर उनकी 'चरण पूजा' की जाती है। 

कुछ साल पहले वायरल हुई थी ये तस्वीर

ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसके बारे में भी दावा किया गया था कि इसे 2014 में उस समय एक साधक द्वारा लिया गया था जब हनुमान आखिरी बार इस कबीले के लोगों से मिलने आये थे। दावे के अनुसार तस्वीर 'हनुमंडल' पर विराजे हनुमान की है। हालांकि, तस्वीर साफ नहीं है और इसकी कोई भी ठोस पुष्टि भी नहीं है।

सेतु डॉट ओआरजी वेबसाइट के अनुसार 27 मई 2014 को हनुमानजी ने मतंग कबीले के साथ आखिरी दिन बिताया था। इसके बाद अब वे 2055 में फिर से इस कबीले के लोगों से मिलने आएंगे।

टॅग्स :हनुमान जीरामायणभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल