लाइव न्यूज़ :

गुरु नानक जयंती पर 3080 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2018 11:08 IST

Open in App

गुरु नानक जयंती के मौके पर आयोजित समारोहों में भाग लेने के लिए भारत से 3080 सिख श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को लाहौर पहुंचा. भारतीय तीर्थयात्री लाहौर पहुंचने के बाद गुरुनानक के जन्मस्थान ननकाना साहिब के गुरूद्वारा जन्मस्थान के लिए रवाना हो गए जहां मुख्य समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा.

माइनोरिटीज सीनेटर अनवर लाल, इवेक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष ताहिर एहसान और सचिव तारिक वजीर, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष तारा सिंह तथा अन्य पाकिस्तानी अधिकारियों ने वाघा रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों की अगवानी की.

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि दो विशेष रेलगाडि़यों से 3080 सिख तीर्थयात्री आज यहां पहुंचे. तीसरी रेलगाड़ी से 700 और तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है. पाकिस्तान सरकार ने भारतीय सिखों के लिए 3800 वीजा जारी किए हैं.

सिख समूह के नेता अमरजीत सिंह ने ईद मिलाद-उन नबी के मौके पर पाकिस्तानी लोगों को बधाई दी. भारतीय तीर्थयात्री 10 दिनों की इस यात्रा के दौरान पंजाब प्रांत के कुछ अन्य गुरुद्वारों में भी जाएंगे. वे 30 नवंबर को भारत के लिए रवाना होंगे.

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म 29 नवंबर, 1469 को ननकाना साहिब (मौजूदा पाकिस्तान) में पिता महता कालू और माता तृप्ता जी के यहां हुआ था. इस साल सिख संगत द्वारा उनका 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. गुरु नानक के जन्म के 550 वर्ष पूरे होने की खुशी में ही भारी संख्या में सिख संगत पाकिस्तान पहुंची है. 

टॅग्स :गुरु नानककार्तिक मासपूर्णिमासिख
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य