लाइव न्यूज़ :

गुड फ्राइडे कब है, गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास, महत्व और आखिर क्या हुआ था इस दिन, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 15:34 IST

हर साल 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह ईसाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार गुड फ्राइडे 10 अप्रैल को है, 12 तारीख को मनाया जाएगा ईस्टरगुड फ्राइडे का दिन ईसा मसीह के मानवता के लिए दिए बलिदान को याद करने का दिन है

गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे, ईस्टर फ्राइडे या होली फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह 10 अप्रैल को पड़ रहा है। यह ईसाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाने की याद दिलाता है। मान्यता है कि यीशु क्रूस पर चढ़ाने के तीन दिन बाद वापस जिंदा हो गए थे, इसे ही ईस्टर के तौर पर मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे में गुड' शब्द का अर्थ पवित्र है। यीशु की मृत्यु मानव जाति के सभी पापों के लिए क्षमा का प्रतीक है, यीशु ने मानव जाति की भलाई के लिए स्वयं का बलिदान दिया था।

गुड फ्राइडे शोक का दिन है, और इसलिए कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं। यह स्वयं को ईसा मसीह के बलिदानों को याद दिलाने का दिन है। इस दिन मूर्तियों से सजावट को हटा दिया जाता है। पुजारी काले वस्त्र पहने होते हैं।

गुड फ्राइडे के दिन, कई ईसाई धर्म के लोग मांसाहार का सेवन नहीं करते हैं। कई जगहों पर पारंपरिक रूप से खाया जाने वाला भोजन हॉट क्रॉस बन्स है। हालांकि, कई लोग मांस के बजाय मछली खाते हैं। मछली क्यों खाई जाती है इसका कारण यह है कि यह समुद्र से आती है और इसलिए इसे एक अलग तरह का मांस माना जाता है।

टॅग्स :गुड फ्राइडेचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्वकौन हैं सारा मुल्लाली? 1400 साल के इतिहास में चर्च ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आर्कबिशप

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'जाट' में चर्च सीन को लेकर बवाल, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR; जानिए क्यों

भारतGood Friday 2025: पीएम मोदी ने 'गुड फ्राइडे' को बताया करुणा और दया का दिन, देशवासियों को दिया ये संदेश

पूजा पाठChristmas 2023: दुनियाभर में क्रिसमस के दिन निभाई जाती है ये परंपराएं, जानें रोचक इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना