लाइव न्यूज़ :

जीवनसाथी चुनते वक्त राशि की भूमिका होती है अहम, जान लें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: August 10, 2020 16:02 IST

हमारे बड़े बुजुर्गों का कहना है कि जोड़ियां ऊपर से बनती हैं और ज्योतिष वैज्ञानिकों का भी यही कहना है कि शादी किसी एक निश्चित व्यक्ति से ही होती है मतलब हमारे कुंडली, राशि के अनुसार ही विवाह निश्चित होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिष वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारे कुंडली, राशि के अनुसार ही विवाह निश्चित होता है।प्रेम विवाह में भी राशि और कुंडली मायने रखती है।

परफेक्ट जीवनसाथी और सफल वैवााहिक जीवन की कल्पना तो सभी करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिनका दांपत्य जीवन सुखी है। शादी केवल 16 संस्कारों में से एक संस्कार नहीं है जो केवल दो घरानों को जोड़ती है, बल्कि शादी दो व्यक्तियों को सात जन्मो तक के लिए एक पवित्र रिश्ते में बांधता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि शादी का रिश्ता एक पवित्र बंधन है जो दो परिवारों को जोड़ता है लेकिन हम ऐसे ही राह चलते किसी को भी देखकर पसंद करके शादी नहीं कर सकते।

विवाह आजकल एक फैशन है जो प्रेम विवाह के रूप में हमारे सामने आया है। प्रेम विवाह में ऐसे ही जो हमारे दिल को पसंद आ जाता है हम उसे ही अपना जीवन साथी चुन लेते हैं लेकिन ऐसे विवाह जो बिना किसी कुंडली, राशि के मिलाने से होते हैं तो उनके सफल होने के चांस कम होते हैं। कभी-कभी लोग अपनी पसंद- नापसंद में उलझे रहते है। ऐसे में वे समझ ही नहीं पाते कि उन्हें क्या चाहिए।

आज का ये लेख उन लड़कों के लिए है जो शादी करने का मन तो बना चुके हैं लेकिन वो इस बात से डरते हैं कि पता नहीं उनकी जीवन संगिनी कैसी होगी। तो आइये हम बताते हैं कि आप कितनी आसानी से जान सकते हैं कि आपकी होने वाली पार्टनर कैसी होगी, बस आपको उनकी राशि पता होनी चाहिए। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से जानते हैं किन-किन राशि की लड़कियां अच्छी लाइफ पार्टनर बन सकती हैं..

मेष राशि- मेष राशि की लड़कियां काफी लकी होती हैं इसलिए मेष राशि की लड़कियों से विवाह करने से भाग्य चमक सकता है। इस राशि की लड़कियां पढ़ने-लिखने और बिजनेस संभालने में भी बहुत अच्छी होती हैं। कम बजट में भी घर चलाने में काफी होशियार साबित हो सकती हैं।

वृष राशि- वृष राशि वाली लड़कियां बेहद शांत स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपना काम शांत रहकर करना पसंद होता है। वृष राशि की लड़कियां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए आपकी अच्छी चॉइस हो सकती हैं। इस राशि की लड़कियां रिश्ते को अच्छे से जोड़कर चलने वाली होती हैं।

मिथुन राशि-इस राशि की लड़कियां पॉजिटिव सोच रखने वाली होती हैं लेकिन इसके साथ-साथ बातूनी भी होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी बातों और विचारों से सबका दिल जीतने में माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी बनने की काबिलियत रखती हैं।

कर्क राशि-कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं, छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल होना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इस राशि की लड़कियां हर बात पर नकारात्मक सोच बना लेने वाली होती हैं। लेकिन इन लड़कियों में हर परिस्थितियों का सामना करने का हौसला बुलंद रहता है। हर परिस्थिति का सामना ये बखूबी कर लेती हैं। इस राशि की लड़कियां परिवार से बहुत प्रेम करने वाली होती हैं।

सिंह राशि-सिंह राशि की लड़कियां महत्वाकांक्षी और सुंदर वक्तितत्व होती हैं। ये लड़कियाँ अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में हर तरह से सक्षम होती हैं। प्रेम ही इनके जीवन का मूल मंत्र होता है। इस राशि की लड़कियों को अपनी बातें सीक्रेट रखना पसंद होता है, लेकिन ये बेतरीन जीवनसाथी साबित होती हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि की लड़कियों को भौतिक सुख-सुविधा वाली लाइफ बहुत पसंद होती है। इन्हें अपने लाइफ पार्टनर को खुश करना और उनके लिए कुछ करने की चाहत बहुत अधिक होती है। इनका नेचर थोड़ा इमोशनल होता है और ये जल्दी ही किसी के भी बहकावे में आ जाती हैं।

तुला राशि- तुला राशि वाली लड़कियां अपने जीवन में बहुत न्यायप्रिय और आदर्शों पर चलने वाली होती हैं। यह लड़कियां अपने घर परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। तुला राशि की लड़कियां अपने तालमेल को बनाकर घर चलाती हैं और हर परिस्थिति में भी सामंजस्य बनाकर रहती हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि की लड़कियां काफी चंचल होती हैं, साथ ही बहुत जल्दी इमोशनल भी हो जाती हैं। यह अपने दिल में गहरे राज छुपाने में माहिर होती हैं। अपना दुख-दर्द चेहरे पर नहीं आने देतीं। यह लाइफ पार्टनर के रूप में अच्छी साबित हो सकती हैं।

धनु राशि-लाइफ पार्टनर के रूप में धनु राशि की लड़कियां काफी ईमानदार होती हैं। इस गुण के साथ ही इन्हें रोमैंटिक होना भी पसंद होता है। खाने-घूमने की भी काफी शौकीन होती हैं वृश्चिक राशि की लड़कियाँ। उनके लिए परिवार काफी अहम होता है। स्वभाव अच्छा होने से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

मकर राशि-मकर राशि की लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने के काबिल होती हैं, इन्हें सहानुभूति देना और सहानुभूति लेना दोनों ही बहुत पसंद होता है। आत्मविश्वास के कारण जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने में माहिर होती है। प्रेम में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हर काम को ईमानदारी के साथ करना इन्हें पसंद होता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की लड़कियां बहुत प्यार करने वाली होती हैं। ये लड़कियाँ बहुत मीठा बोलने वाली और शालीन स्वभाव वाली होती हैं। इनकी पॉजिटिव सोच के कारण पूरा परिवार इन्हें बहुत प्यार करता है। कभी-कभी इनकी जोड़ी में तनाव आ सकता है लेकिन अपनी सूझबूझ से सभी परेशानियों को झेलने में कुंभ राशि की लड़कियाँ सक्षम होती हैं।

मीन राशि- मीन राशि की लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत सकती हैं। आप इन्हें अपना जीवन साथी बना सकते हैं क्योंकि इनका स्वभाव निष्पक्ष और निःस्वार्थ प्रेम करने वाला होता है। गंभीर और संवेदनशील होने से कोई भी इनसे दूर नहीं रह सकता।उम्मीद है कि इस लेख से आप आसानी से निर्णय ले सकते हैं की आपको किस राशि की लड़की को अपना जीवनसाथी चुनना है जिससे आपकी पूरी जिंदगी खुशहाली से बीते।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना