लाइव न्यूज़ :

करवाचौथ पारण विधि: सावधान! करवाचौथ व्रत का पारण करते समय जरूर रखें इन 6 बातों का ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: October 17, 2019 16:04 IST

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है।करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

देशभर में आज करवाचौथ का व्रत महिलाएं रख रही हैं। मान्यता है कि इस दिन करवा माता का व्रत रखने से और पति की आयु में वृद्धि होती है। करवाचौथ में हर पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती हैं। सुबह सरगी खाकर शुरू हुआ ये व्रत रात में चांद को अर्घ्य देकर खत्म किया जाता है। जिस तरह करवाचौथ के व्रत की पूजा को पूरे विधि-विधान से किया जाता है उसी तरह व्रत के पारण में भी कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है।

चांद को पूजने का ये व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ने वाले इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं पहले से ही व्यस्त हो गई थी। करवाचौथ की पूजा कुछ सामानों के बिना अधूरी हो सकती है। वैसे ही करवाचौथ का व्रत कुछ सामानों के बिना अधूरा माना जाता है।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए जरूरी है कि सभी जरूरी सामान आपके पास हों। तो अपने मेकअप और कपड़ो के साथ पूजा साम्रगी पर भी थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ चीजों की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें आप बाजार से पहले ही खरीद सकती हैं। 

करवा चौथ की पूजा थाली में जरूर होने चाहिए ये सामान

1. पानी का लोटा2. दीपक 3. रूई की बाती4. पीतल या मिट्टी का टोंटीदार करवा5. करवा का ढक्कन6. करवा के ढक्कन पर रखने के लिए गेहूं7. लकड़ी का आसन8. चलनी9. कांस की 11 तीलियां10. कच्चा दूध11. अगरबत्ती12. फूल13. चंदन14. शहद15. शक्कर16. फल17. मिठाई18. दही19. गंगाजल20.चावल

21. सिंदूर22. महावर23. मेंहदी24. चूड़ी25. कंघी26. बिंदी27. चुनरी28. प्रसाद के लिए हलुआ पूड़ी29. मिठाई30. दक्षिणा के लिए रुपये

करवाचौथ के पारण के समय रखें ये इन 6 चीजों का ध्यान

1. करवाचौथ पर इस साल व्रत का पारण रात 8 बजनकर 20 मिनट पर किया जाएगा। 2. मान्यता है कि करवाचौथ पर चांद को बिना छलनी के नहीं देखना चाहिए।3. व्रत खोलते समय सबसे पहले कुछ मीठा खाना चाहिए। नमक से कभी भी व्रत ना खोले।

4. पारण के बाद कोशिश करें कि ताम्सिक भोजन या प्याज-लहसुन वाले भोजन का इस्तेमाल ना करें।5. कोशिश करें कि जब आप 16 श्रृंगार में हो उसी समय व्रत का पारण करें। 16 श्रृंगार को तुरंत ना उतारें।6. करवाचौथ व्रत के पारण के बाद भी किसी धारदार चीज चाकू या नेलकटर का इस्तेमाल ना करें।

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य