लाइव न्यूज़ :

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये उपाय ज़रूर करें, मिलेगा बहुत लाभ

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 27, 2020 11:57 IST

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना चाहिए. फिर ध्यान कर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं

Open in App

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को ही कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा की तिथि 30 नवंबर को पड़ रही है. इस दिन साल 2020 का चौथा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था. एक अन्य मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है. 

सूर्यदेव की आराधना करें कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना चाहिए. फिर ध्यान कर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं. जल में चावल और लाल फूल भी डाल दें. ऐसा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन रखें व्रतकार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है. 

सत्यनारायण की कथा सुनेंकार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करवानी अथवा सुननी चाहिए. इस दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।. इस दिन सत्यनारायण जी की कथा सुनने वाले जातकों को मोक्ष प्राप्त होता है। 

जरूरतमंद लोगों को दान दें कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा. 

तुलसी माता की पूजा करें कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को आप तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता का स्मरण करते हुए पौधे के चारो तरफ परिक्रमा करें. इस उपाय को करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.  

टॅग्स :पूर्णिमाकार्तिक मास
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य