कन्या संक्रांति 2020: आज सूर्य देव के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, राशि आनुसार जानें प्रभाव

By गुणातीत ओझा | Published: September 16, 2020 04:10 PM2020-09-16T16:10:53+5:302020-09-16T16:10:53+5:30

सूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

Kanya Sankranti 2020: kanya sankranti on 16th september know the impact on 12 zodiac sign | कन्या संक्रांति 2020: आज सूर्य देव के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, राशि आनुसार जानें प्रभाव

kanya sankranti 2020

Highlightsसूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे।यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य देव आज 16 सितंबर 2020 को 19:07 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह 17 अक्टूबर 07:05 बजे तक इस राशि में ही रहेंगे। उसके बाद यह तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष में सूर्य ग्रह को राजा का दर्जा प्राप्त है।  इस गोचर को बेहद अहम बताया गया है। सूर्य देव, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को कन्या संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। आइये आपको राशि अनुसार बताते हैं सूर्य के इस गोचर का आपकी दिनचर्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा.. 
 
सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष 
यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। इस गोचर के दौरान शत्रु परास्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का रिजल्ट उनके हित में आ सकता है।

वृष
इस राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मानसिक पीड़ा हो रह सकती है। उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। संतान को कष्ट की संभावना है।

मिथुन
इस राशि के जातकों के परिवार में शांति भंग हो सकती है। धन और मान हानि हो सकती है। जमीन से जुड़े मामलों में भी असफलता प्राप्त हो सकती है। 

कर्क
इस राशि के जातकों को धन लाभ का योग बन सकता है। उच्च अधिकारियों संग रिश्ते अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

सिंह
इस राशि के जातकों को धन संपत्ति और व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। सिर और आंखों की पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या
इस राशि के जताकों को सूर्य गोचर से धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।

तुला
सूर्य के गोचर के कारण इस राशि के जातकों के स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में मतभेद की संभावना है।

वृश्चिक
 इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी वाणी से यह लोगों के दिलों को जीतेंगे।

धनु
धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

मकर
सूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते हैं। इसलिए वाणी में संयम बनाए रखें। परिवार में अशांति हो सकती है।

कुंभ
इस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है।

मीन
इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। धन हानि की संभावना है। कार्यों में असफलता की प्राप्ति हो सकती है।

Web Title: Kanya Sankranti 2020: kanya sankranti on 16th september know the impact on 12 zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे