लाइव न्यूज़ :

Kamika Ekadashi 2022 Mantra: कामिका एकादशी व्रत कल, इस दिन इन 5 मंत्रों का जाप करने से होंगे आपको अनेक फायदे

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 14:16 IST

कामिका एकादशी व्रत रख रखने से व्रती को समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु जी की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कहते हैं कामिका एकादशीकामिका एकादशी व्रत दिलाता है समस्त प्रकार के पापों से छुटकाराशास्त्रों में प्रत्येक एकादशी तिथि है भगवान विष्णु जी को समर्पित

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत 24 जुलाई, रविवार को रखा जाएगा। यह व्रत हर साल श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत रख रखने से व्रती को समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। इस दिन जगत के पालनहार से जुड़े कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करने से आपको धनलाभ, कामना पूर्ति एवं समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलेगी।  

धनलाभ के लिए विष्णु मंत्र

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

इच्छा पूर्ति के लिए विष्णु मंत्र

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।ॐ विष्णवे नम:।।

आर्थिक संकट को दूर करने के लिए विष्णु मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान विष्णु के पंचरूप मंत्र: जो समस्त प्रकार के पाप से दिलाते हैं मुक्ति

ॐ अं वासुदेवाय नम:ॐ आं संकर्षणाय नम:ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:ॐ नारायणाय नम:ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

कामिका एकादशी पूजा मुहूर्त

एकादशी तिथि आरंभ- शनिवार  23 जुलाई 2022 सुबह 11:27 बजे सेएकादशी तिथि समाप्त: रविवार 24 जुलाई 2022 दोपहर 01:45 बजे तक एकादशी व्रत पारण: सोमवार 25 जुलाई 2022 सुबह 05:38 से 08:22 बजे तक

कामिका एकादसी जरूर करें ये काम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष तुलसी की मंजरी चढ़ाने से व्यक्ति पाप मुक्ति होता है। लेकिन, इस बात का ख्याल रखें की एकादशी के दिन तुलसी को हाथ न लगाएं। इसलिए आप इसे पहले ही तोड़कर रख लें। एकादशी के दिन तुलसी को स्पर्श करना शुभ नहीं माना जाता है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना