लाइव न्यूज़ :

Kamada Ekadashi 2020: कामदा एकादशी कल, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: April 3, 2020 09:49 IST

Kamada Ekadashi kab hai: भगवान विष्णु की कृपा से कामदा एकादशी का व्रत करने वाले को बैकुंड जाने का सौभाग्य मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्दे कामदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के समस्प पापों का नाश होता है।एकादशी के दिन सृष्टि के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु एवं उनके अवतारों की पूजा करने का महत्व है।

सनातन धर्म में एकादशी के दिन को महत्वपूर्ण बताया गया है। वैसे तो हर माह दो एकादशी आती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। पूरे साल में 24 एकादशी होती है। मगर अधिक मास लगने पर यह एकादशी बढ़कर 26 हो जाती है। 

एकादशी के दिन सृष्टि के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु एवं उनके अवतारों की पूजा करने का महत्व है। इन्हीं एकादशी में खास है कामदा एकादशी। मान्यता है कि इस एकादशी को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। 

इस साल कामदा एकादशी अप्रैल महीने की चार तारीख को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजन करने से मनुष्य मृत्यु के बाद प्रेत योनि से छुटकारा पा जाता है। साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। कामदा एकादशी के दिन लोग दिन भर उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। 

आइए आपको बताते हैं क्या है कामदा एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कामदा एकादशी - 4 अप्रैल

एकादशी तिथि प्रारंभ - 12:58 AM (04 अप्रैल)एकादशी तिथि समाप्त - 10:30 PM (04 अप्रैल)एकादशी पारण समय - 5 अप्रैल (06:06 AM - 08:37 AM)

कामदा एकादशी का महत्व

माना जाता है कि कामदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के समस्प पापों का नाश होता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा से कामदा एकादशी का व्रत करने वाले को बैकुंड जाने का सौभाग्य मिलता है। इस व्रत को करने से प्रेस योनी से मुक्ति मिलती है। 

कामदा एकादशी की पूजा विधि

1. एकादशी के दिन नहा-धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।2. दाहिने हाथ में जल लेकर कामदा एकादशी का संकल्प लें। 3. अब पूजा स्थान पर बैठ भगवान विष्णु की प्रतीमा की स्थापना करें। 4. फिर चंदन, अक्षत, फूल, धूप, गंध, दूध, फल, तिल, पंचामृत आदि से विधिपूर्वक भगवान की पूजा करें।

5. अब कामदा एकादशी की कथा कहें। 6. पूजा समापन के समय भगवान विष्णु की आरती करें। 7. बाद में प्रसाद का वितरण करें।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य