लाइव न्यूज़ :

काल भैरव को प्रसाद के रूप में शराब क्यों चढ़ाई जाती है, क्या सच में वो मदिरा का सेवन करते हैं?

By उस्मान | Updated: November 29, 2018 12:01 IST

काल भैरव का सबसे बड़ा मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में है जिसका नाम श्री काल भैरव है। इस मंदिर में भैरव को प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है। सवाल यह है कि इतनी शराब कहां जाती है?

Open in App

भैरव को काल भैरव के नाम से जाना जाता है। भैरव की उत्पत्ति भगवन शंकर के अंश से मानी जाती है। इसलिए उन्हें भगवान शिव का ही अंश माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। काल भैरव अष्टमी को कालाष्टमी भी कहा जाता है। कहीं-कहीं तो उन्हें शिव का पुत्र भी कहा गया है। मगर कम ही लोग जानते हैं कि काल भैरव की उत्पत्ती कैसे हुई। माना ये भी जाता है कि भगवान शिव के पांचवें अवतार भैरव को भैरवनाथ बोलते हैं। भैरव अष्टमी के दिन भैरव बाबा की विशेष पूजा का महत्व है।  

काल भैरव के चार हाथों में फंदा, त्रिशूल, ड्रम और खोपड़ी रहती है। उन्हें अक्सर एक कुत्ते के साथ दिखाया जाता है। वह हिंदू पौराणिक कथाओं में पैदा हुए लेकिन वो हिंदुओं के अलावा बौद्ध और जैन समुदाय के लिए भी समान रूप से पवित्र हैं। उनकी पूजा नेपाल, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तराखंड में की जाती है।

उज्जैन के काल भैरव में प्रसाद में चढ़ाई जाती है शराब

काल भैरव का सबसे बड़ा और पुराना मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में है जिसका नाम श्री काल भैरव है। इस मंदिर में भैरव को प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है। इसके अलावा दिल्ली में भी पुराने किले के पीछे एक बड़ा काल भैरव मंदिर है। इस मंदिर में भी शराब चढ़ाई जाती है।  

उज्जैन शहर के इस मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहां रोजाना सैकड़ों भक्त भैरव को चढ़ाने के लिए प्रसाद के रूप में शराब लाते हैं और विश्वास-सम्मान के साथ उन्हें अर्पित करते हैं। पूजा के लिए मंदिर के बाहर छोटी बड़ी शराब की बोतलें और अन्य सामग्री मिलती है और भक्त भगवन को अर्पित करने के लिए खरीदते हैं।  

पूरी शराब पी लेती है भैरव की मूर्ति

पूजा करने की विधि इस प्रकार है-सबसे पहले भक्त शराब के बोटल को पंडित को देते हैं। पंडित बोटल की आधी शराब को मूर्ति के पास रखी प्लेट में डाल देता है। धीरे-धीरे उस प्लेट की शराब कम होने लगती है और इस तरह पूरी बोटल खाली हो जाती है। यह नजारा आपको अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन यह सच है। भैरव एकमात्र ऐसे भगवान् हैं जिनके मंदिर में शराब चढ़ाई जाती है।  

कहां जाती है इतनी शराब?

त्योहारों के दौरान एक दिन में सैकड़ों बोतलें देवता को समर्पित की जाती हैं। लेकिन कोई भी नहीं जानता कि शराब की सैकड़ों बोतलें कहां जाती हैं। लेकिन सच यह है कि सालों से ऐसा होता आ रहा है क्योंकि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है।

काल भैरव को शराब क्यों चढ़ाई जाती है? काल भैरव को शराब पिलाने का सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। यह कब, कैसे और क्यों शुरू हुआ, यह कोई नहीं जानता। काल भैरव को शराब क्यों अर्पित की जाती है इसे लेकर भक्तों के अलग-अलग मत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि किसी जमाने में एक अंग्रेज अधिकारी ने मंदिर की जांच करवाई थी। लेकिन कुछ भी उसके हाथ नहीं लगा। उसके बाद वे भी काल भैरव के भक्त बन गए। उनके बाद से ही यहां देसी मदिरा को वाइन उच्चारित किया जाने लगा, जो आज तक जारी है। 

टॅग्स :काल भैरव मंदिरभगवान शिवउज्जैनरहस्यमयी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य