लाइव न्यूज़ :

Jyotish Shastra: शादी में आ रही हैं दिक्कतें, तय नहीं हो पा रहा रिश्ता, आजमाएं ये अचूक उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: September 13, 2020 13:09 IST

बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है।बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी।

बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। लेकिन यह याद रखें कि बृहस्पति देव की पूजा गुरुवार को ही करें। दूसरे घरों में शादी की शहनाई सुन आपका भी मन मचलता होगा कि आपके घर में मौजूद कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाए। अगर उनकी शादी में किसी वजह से परेशानी आ रही है तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपके घर में भी जल्दी शादी की शहनाई गूंजेगी।

शादी में देर होने का कारण

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कई बार लड़का-लड़की योग्य होने के बावजूद शादी होने में देर होती है इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में दोष होने से शादी में अड़चन आती है। कई बार मंगल दोष या शनि की दशा खराब होना भी देर से विवाह का कारण बनता है।

विवाह जल्दी होने के उपाय

अगर आप अपने जवान लड़के-लड़कियों की शादी के लिए मैरेज ब्यूरो और पंडित के चक्कर न लगाएं बल्कि इन आसान से उपायों को अपना कर घर में शहनाई बजवाएं।

गाय को भोग जरूर लगाएं

अगर जल्दी शादी चाहते हैं तो बृहस्पतिवार को गाय की पूजा करें और भोग लगाएं। भोग में दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर थोडा गुड़ और चने की गीली दाल खिलाएं।

बृहस्पति की पूजा से होगा फायदा

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। लेकिन यह याद रखें कि बृहस्पति देव की पूजा गुरुवार को ही करें। बृहस्पति देव की पूजा में पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, चने की दाल और केला चढ़ाएं। इसके अलावा आप बृहस्पतिवार को व्रत रखकर पीला खाना खाएं और पीले वस्त्र भी धारण करें।

सूर्योपासना भी होगी लाभकारी

अगर किसी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य ग्रह के कारण शादी में परेशानी हो रही है तो ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं और मंत्र: ऊँ सूर्याय: नम: का जाप करें।

हनुमान जी की पूजा करें

अगर लड़के-लड़की की कुंडली मांगलिक है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही आप हनुमान जी को गेहूं के आटे और गुड़ से बने लड्डू का भोग जरूर लगाएं। यही नहीं हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और बालकांड का पाठ करें।

पीला रंग इस्तेमाल में लाएं

अगर शादी में देर हो रही है तो लड़के-लड़की ज्यादा से ज्यादा पीले रंग के सामान का इस्तेमाल करें। पीले रंग का कपड़ा पहनने और पीले फल का सेवन करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होंगे और विवाह जल्दी होगा।

रामचरित मानस का भी करें पाठ

रोज रामचरित मानस का पाठ करें। रामचरित मानस में विशेष रूप से बाल कांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह से जुड़ी प्रसंग को विधिपूर्वक पढ़ें।

हल्दी का इस्तेमाल करना भी होगा लाभकारी

आप चाहे तो नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। इस तरह का स्नान विवाह योग्य लोगों को हर गुरूवार करना चाहिए। साथ ही केसर के साथ हल्दी का भी प्रयोग करना बेहतर होता है।

जल्दी शादी के लिए अपनाएं कुछ टोटके

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ऐसी मान्यता है शादी के लिए तैयार लड़के का सेहरा अगर कोई कुंवारा अपने सिर पर लगाए तो इससे जल्दी शादी हो जाती है। साथ ही कुंवारी लड़की को दुल्हन के सिर से अपना सिर टकराना चाहिए। जिस लड़की की शादी बार-बार टूट रही है वह तांबें के लोटे में जल भरकर विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर को सामने रखना चाहिए। सुबह भोर में इस बर्तन को लेकर बाहर जाएं और उस पानी से अपनी मांग भरें। इस प्रक्रिया के दौरान किसी के बोलने पर कोई प्रतिक्रिया न व्यक्त करें। इसे एक महीने तक अपनाने से विवाह के योग मजबूत होते हैं।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना