लाइव न्यूज़ :

आखिर कुशीनगर में ऐसा क्या हुआ था, 31 वर्षों बाद पहली बार भगवान कृष्ण जन्मोत्सव, पढ़िए मार्मिक कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 15:56 IST

Janmashtami 2025: नवगठित पडरौना जिला (अब कुशीनगर) अपने पहले जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देजान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की याद में समर्पित कर दिया गया था।परंपरा और मनोबल को बहाल करने के उद्देश्य से लिया गया है।तीन दशकों से अधिक समय से किसी भी थाने में जन्माष्टमी नहीं किया गया।

कुशीनगरः कुशीनगर जिले में 31 वर्षों के अंतराल के बाद इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व थानों में मनाया जाएगा। साल 1994 में एक मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मियों की जान जाने की वजह से यह आयोजन स्थगित कर दिया गया था। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में परंपरागत रूप से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। हालांकि, कुशीनगर में यह परंपरा 30 अगस्त 1994 को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया जंगल में डकैतों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बंद कर दी गई थी।

यह घटना उस समय हुई थी जब नवगठित पडरौना जिला (अब कुशीनगर) अपने पहले जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी कर रहा था। इस घटना में छह पुलिसकर्मियों की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस त्रासदी के बाद पुलिस विभाग ने इस त्योहार को नहीं मनाने का निर्णय लिया था। यह दिन जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की याद में समर्पित कर दिया गया था।

इसके चलते पिछले तीन दशकों से अधिक समय से जिले के किसी भी थाने में जन्माष्टमी का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि, इस वर्ष पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने जिले के सभी थानों को जन्माष्टमी पर्व मनाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ पुलिस बल के भीतर परंपरा और मनोबल को बहाल करने के उद्देश्य से लिया गया है।

टॅग्स :श्रीकृष्ण जन्माष्टमीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य