लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2020: नाथद्वारा में श्रीकृष्ण जन्म पर होगी 21 तोपों की सलामी

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 12, 2020 18:53 IST

नाथद्वारा ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत होने के कारण, यहां के रीति-रिवाज उत्सव-त्यौहार सभी पर ब्रजभूमि की सांस्कृतिक परम्पराओं की छाप स्पष्ट दिखाई देती है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के आराध्य गोविंददेवजी का होगा 31 लीटर दूध व 21 लीटर दही से अभिषेकमंगला आरती के दौरान ठाकुर जी को धोती-कपड़े धारण कराए गए। उनके तिलक-अक्षत लगाए गए।

जयपुर। 12 अगस्त। नाथद्वारा ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत होने के कारण, यहां के रीति-रिवाज उत्सव-त्यौहार सभी पर ब्रजभूमि की सांस्कृतिक परम्पराओं की छाप स्पष्ट दिखाई देती है। वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा में आज सुबह शंखनाद के बाद मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत हुई। वहीं गुरूवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा।

इस दौरान कोरोना काल के चलते मंदिर भक्तों के लिए बंद रखा गया। मंगला आरती के दौरान ठाकुर जी को धोती-कपड़े धारण कराए गए। उनके तिलक-अक्षत लगाए गए। जिसके बाद पंचामृत से स्नान कराया गया। निश्चित समय जन्म होने पर घंटानाद होगा। मोतीमहल की प्राचीर से दो-तीन बार जन्म होने की सूचना स्वरूप दुुंदुभि बजाई जाएगी। जिसके साथ प्रभु को 21 बार तोपों से सलामी दी जाएगी।  वहीं जयपुर के आराध्यदेव श्रीगोविन्ददेवजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान गोविन्ददेव जी का 31 लीटर दूध, 21 किलो दही, 2 किलो घी, 10 किलो बूरा और 2 किलो शहद से बने पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा वहीं गुरूवार को नंदोत्सव में श्रीकृष्ण जन्म की बधाई बांटी जाएगी।

कोरोना के कारण इस बार लोग मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे। लेकिन भक्तों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कोरोना के चलते मंदिर में लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा, लेकिन मंदिर परिसर में सभी कार्यक्रम होंगे। मंदिर में एंट्री की सभी जगहों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना