लाइव न्यूज़ :

तीन साल बाद खुला नेपाल का कृष्ण मंदिर, जानिए इस प्रसिद्ध मंदिर से जुड़ी किंवदंति

By भाषा | Updated: September 3, 2018 09:31 IST

Janmashtami 2018 Special Nepal's Krishna Temple Reopens After 3 Years: नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 8,700 लोग मारे गये थे और घरों एवं घाटी में फैले सांस्कृतिक विरासत स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

Open in App

नेपाल में 2015 में भीषण भूकंप के तीन साल बाद पहली दफा भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर को रविवार को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया। यह मंदिर भारतीय शिखर शैली में निर्मित है।

नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 8,700 लोग मारे गये थे और घरों एवं घाटी में फैले सांस्कृतिक विरासत स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

रविवार की तड़के काठमांडो के ललितपुर नगर निकाय में स्थित भगवान कृष्ण के 17वीं शताब्दी के मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। ललितपुर में सिद्धि नरसिंह मल्ल द्वारा निर्मित कलात्मक मंदिर भूकंप में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

पत्थर से बने मंदिर की मरम्मत का कार्य हाल में पूरा किया गया। इसे रंगीन झंडे, बैनर और लाइट के साथ खूबसूरती से सजाया गया। यह मंदिर तीन मंजिला है और 21 शिखर है।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण के 108 नाम, हर नाम में है अत्यंत शक्ति, इनका जाप दिलाएगा हर संकट से मुक्ति

मंदिर की पहली मंजिल में पत्थरों पर हिन्दुओं के महाकाव्य महाभारत से जुड़ी घटनाओं को उकेरा गया है जबकि दूसरी मंजिल में रामायण से जुड़े दृश्यों को उकेरा गया है।

कृष्ण मंदिर का निर्माण भारतीय शिखर शैली में किया गया है। इस मंदिर के बारे में किवदंति है कि एक रात मल्ल राजा ने सपने में कृष्ण और राधा को देखा और अपने महल के सामने मंदिर बनाने का निर्देश दिया। इसकी एक प्रतिकृति राजा ने महल के अंदर परिसर में बनवायी थी।

टॅग्स :जन्माष्टमीनेपालरहस्यमयी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स