लाइव न्यूज़ :

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथयात्रा के रथों के लिए गंजाम में ‘फासी’ वृक्ष उगाती है ओडिशा सरकार, जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 17:57 IST

Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा के लिए देवताओं के तीनों रथों के पहिये बनाने के लिए 14 फुट लंबी और छह फुट घेरे वाली फासी की 72 लकड़ियों की आवश्यकता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देरथ का पहिया फासी वृक्ष की लकड़ियों से बनाया जाता है। फासी के करीब 3000 और नीम के 2000 पौधे लगाए हैं।गंजाम जिले में घुमुसर दक्षिण वन मंडल के दो प्रमुख क्षेत्रों में लगाया गया है।

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा सरकार के वन विभाग ने राज्य के गंजाम जिले में ‘फासी’ के 30,000 पौधों का रोपण कराया है क्योंकि पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल रथों के निर्माण में इस विशेष प्रकार के वृक्ष की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।

रथ का पहिया फासी वृक्ष की लकड़ियों से बनाया जाता है। रथयात्रा के लिए देवताओं के तीनों रथों के पहिये बनाने के लिए 14 फुट लंबी और छह फुट घेरे वाली फासी की 72 लकड़ियों की आवश्यकता होती है। घुमुसर दक्षिण वन मंडल के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) प्रभाकर नायक ने कहा, ‘‘जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रथ बनाने के लिए भविष्य में फासी की लकड़ियों की जरूरत को पूरा करने के लिए हमने फासी के करीब 3000 और नीम के 2000 पौधे लगाए हैं।

इन्हें गंजाम जिले में घुमुसर दक्षिण वन मंडल के दो प्रमुख क्षेत्रों में लगाया गया है। अधिकारी ने कहा कि बड़ागढ़ रेंज के अंतर्गत गुम्मा वन क्षेत्र के साराबडी और बाजरा में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न वन मंडलों से पौधे खरीदने के बाद पौधारोपण किया गया और संरक्षण के कारण अधिकांश पौधे जीवित हैं। नायक ने कहा, ‘‘हम क्षेत्र में उन पौधों की जगह दूसरे पौधे लगाएंगे जो नष्ट हो चुके हैं। हमने मर चुके पौधों के प्रतिस्थापन के लिए एक नर्सरी तैयार की है।’’

टॅग्स :रथ यात्राPuri Jagannadhओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स