Aaj Ka Rashifal 24 January 2022: सितारों की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, अधूरी मनोकामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Published: January 24, 2022 07:14 AM2022-01-24T07:14:47+5:302022-01-24T07:14:47+5:30

Aaj Ka Rashifal 24 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 24 January 2022 these 4 zodiac signs may get good outcomes | Aaj Ka Rashifal 24 January 2022: सितारों की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, अधूरी मनोकामना होगी पूरी

Aaj Ka Rashifal 24 January 2022: सितारों की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, अधूरी मनोकामना होगी पूरी

मेष: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। खासी-जुकाम होने की संभावना है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन हो सकता है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यार वाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

मिथुन: आज आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कर्क: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। हालांकि आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

सिंह: आज आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

कन्या: आज मन में चंचलता का भाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

तुला: आज आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधानी बरतना होगा। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल नहीं हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

धनु: नई जॉब मिलने की संभावना है। बॉस आपके कार्य से खुश होगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

मकर: छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होने की संभावना है। आप धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ: आज किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन: आज वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

Web Title: Horoscope Today 24 January 2022 these 4 zodiac signs may get good outcomes

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे