लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 August 2022: मकर राशिवालों को होगा व्यापार में लाभ, वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आएगी खुशहाली

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2022 06:52 IST

Aaj Ka Rashifal 20 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज तरक्की और मान सम्मान पाने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि कार्यक्षेत्र में हैं तो प्रमोशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। संघर्ष की स्थिति में विजयी होंगे। 

वृषभ: आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे। भविष्य की राजनीति और मन को सुकून पाने के लिए आपको ऐसे कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  

मिथुन: आज आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन की बचत नहीं कर पाने का मलाल हो सकता है।

कर्क: आज आप अपनी सूझबूझ से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।

सिंह: आज  किसी बड़े का सहयोग प्राप्त होगा। मन में राहत महसूस होगी। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्रियतम की कोई बात आपके दिल को लग सकती है।

कन्या: आज आपको अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। काम से संबंधित की गई यात्रा आपके लिए सफल साबित हो सकती है। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 

तुला: आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। 

वृश्चिक: आज आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।। आप कोई राज आप अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।

धनु: आज आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। इसमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मकर: आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। 

कुंभ: आज काम में अनुशासित रहने की बहुत जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण कोई कार्य बीच में प्रभावित हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। 

मीन: आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। आज भाग्य का साथ पाकर आप कामयाबी की इबारत लिखेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना