लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 May 2022: आज इन चार 4 राशिवालों की कटेगी चांदी, हर क्षेत्र में पाएंगे कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 11 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है, लेकिन आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। व्यवसाय में अधिक धनलाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

मिथुन: आज परिवार में खुशियों के पल जीते हुए नजर आएंगे। । कार्यक्षेत्र में आप लाभ के लिए भरपूर ऊर्जा लगाएंगे, लेकिन मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं। संतान को नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

कर्क: आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। आप अपनी बातों से कोई कार्य को निबटाने में सफल होंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है। 

सिंह: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। समस्याओं का निदान हो सकता है। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।    

कन्या: आज आपके लिए वृद्धि का दिन है। लेकिन आर्थिक फैसला लेते समय सावधानी बरतनी होगी। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। घर पर बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते हैं।

तुला: आज आपके मन में उलझन की स्थिति रहेगी। आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफल प्रयोग करेंगे।

वृश्चिक: आज कारोबार के लिए उत्तम दिन है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में इजाफा होगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

धनु: आज कारोबारी जातकों को मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करना होगा।  

मकर: आज आप परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।  

कुंभ: आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव करेंगे। वैवाहिक जीवन में परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बनता दिखाई देगा। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। 

मीन: आज आप अपनी मीठी वाणी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। किसी की मदद से आप परेशानियों को दूर करेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना