लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 January 2022: आज ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान, प्रतिकूल ग्रह-नक्षत्र के चलते हो सकता है कोई भारी नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 07:07 IST

Aaj Ka Rashifal 11 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे। हालांकि किसी चीज को लेकर मन में उलझन भी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।    

वृषभ: पैसे अधिक खर्च होंगे। क्योंकि आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें, आज के दिन किसी को उधार में धन न दें।

मिथुन: आज आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। मन की मुराद पूरी हो सकती है।

कर्क: आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सावधानी से काम करना होगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है।

सिंह: आज आप अपने हित की बजाय दूसरों का हित करेंगे। अपनी मेहनत पर भरोसा करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 

कन्या: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला: आज वैवाहिक जीवन में परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बनता दिखाई देगा। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसे पाने में थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी पड़ सकती है। 

वृश्चिक: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी। लेकिन किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें।

धनु: आज प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है। लेकिन प्रियतम आज आपसे किसी चीज की अपेक्षा कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।    

मकर: आज आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि होने की संभावना है। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आप लाभ के लिए भरपूर ऊर्जा लगाएंगे, लेकिन मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में किसी समस्या को लेकर निराश रहेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं होगी।

मीन: आज परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि आप परिस्थिति को संभाल पाने में भी सफल होंगे। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना