लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 09 May 2022: आज क्या कहते हैं आपके सितारे, किसे मिलेगी सफलता और किसे होना पड़ेगा निराश

By रुस्तम राणा | Updated: May 9, 2022 06:31 IST

Aaj Ka Rashifal 09 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कारोबार के लिए किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। 

वृषभ: संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

मिथुन: आज सहपरिवार किसी काम को पूरा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।   

कर्क: आज आत्म-विश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा।    

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। विदेशगमन की संभावना है।

कन्या: आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। मित्रजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला: मन में निराशा और असंतोष का भाव रह सकता है। इसके लिए किस्मत को दोष दे सकते हैं। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: आज आप अपने कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचर मिल सकता है। आज आपकी कोई कामना पूरी हो सकती है जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

धनु: आज भागदौड़ अधिक रह सकती है। आमदनी में कठिनाई का सामना कर सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

मकर: कारोबार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि व्यापार में साझेदारी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

कुंभ: आज किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मीन: आज वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं। प्रियतम से किसी बात को लेकर तकरार देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।   

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना