Horoscope Today 05 Dec 2021: आज मौज मस्ती के साथ बीतेगा इन तीन राशिवालों का दिन, मिलेंगे शानदार परिणाम

By रुस्तम राणा | Published: December 5, 2021 07:15 AM2021-12-05T07:15:51+5:302021-12-05T07:15:51+5:30

Aaj Ka Rashifal 05 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 05 Dec 2021 today these 3 zodiac signs people get good outcomes | Horoscope Today 05 Dec 2021: आज मौज मस्ती के साथ बीतेगा इन तीन राशिवालों का दिन, मिलेंगे शानदार परिणाम

दैनिक राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ: आज आपके लिए दिन शुभ संकेत कर रहा है। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मिथुन: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

सिंह: आज दिन शुभ है। विविध क्षेत्रों में आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कन्या: दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। 

वृश्चिक: आज आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। निजी जीवन में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लेकिन किसी चीज को लेकर मन में भ्रम की स्थिति देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। ठंडे दिमाग से कार्य करेंगे। 

धनु: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। सावधान रहने की सलाह दी जाती है। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

मकर: आज आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

कुंभ: आज आप कार्यक्षेत्र में जबरदस्त मेहनत करेंगे। कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा।

मीन: आज भाग्य का साथ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

Web Title: Horoscope Today 05 Dec 2021 today these 3 zodiac signs people get good outcomes

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे