लाइव न्यूज़ :

Holika Dahan 2026: श्री महाकालेश्वर मंदिर में 02 मार्च को संध्या आरती के बाद होलिका दहन, चंद्रग्रहण पर बदलाव?

By बृजेश परमार | Updated: February 25, 2026 22:39 IST

Holika Dahan 2026: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्‍वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया जावेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरंगपंचमी के अवसर पर परंपरानुसार बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह निकाला जावेगा।04 मार्च 2026 चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।14 मिनट के ग्रहण का वेद काल सुबह सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा।

उज्जैनः श्री महाकालेश्वर मंदिर में 02 मार्च को प्राचीन परंपरा अनुसार संध्‍या आरती के पश्‍चात होलिका दहन किया जाएगा तथा 03 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जावेगा। श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर जी को हर्बल गुलाल व परंपरानुसार शक्कर की माला अर्पित की जावेगी ।4 मार्च से भगवान की आरतियों के समय में भी बदलाव होगा। चंद्र ग्रहण के वेद काल के कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया जाएगा।

मंदिर प्रबंध समिति के जनसंपर्क अधिकारी एवं नायब तहसीलदार आशीष फलवाडिया के अनुसार 2 मार्च को सायं आरती के पश्‍चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्‍वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया जावेगा। 03 मार्च धुलेण्डी के दिन प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर जी को मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा हर्बल गुलाल अर्पित किया जावेगा। 08 मार्च  2026 को रंगपंचमी के अवसर पर परंपरानुसार बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह निकाला जावेगा।

दो आरती के समय में परिवर्तन होगा-

परम्‍परानुसार ज्‍योतिर्लिंग श्री महाकालेश्‍वर भगवान की आरतियों के समय में  04 मार्च 2026 चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।

जिसमें प्रथम भस्मार्ती – प्रा‍त: 04:00 से 06:00 बजे तक,

द्वितीय दद्योदक आरती प्रा‍त: 07:00 से 07:45 बजे तक, 

तृतीय भोग आरती प्रा‍त: 10:00 से 10:45 बजे तक, 

चतुर्थ संध्या पूजन सायं 05:00 से 05:45 बजे तक, 

पंचम संध्या आरती सायं 07:00 से 07:45 बजे

शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक होगी।

भस्मार्ती, संध्या पूजन एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय होगी।

चंद्रग्रहण पर रहेगा बदलाव-

चंद्र ग्रहण के चलते श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। 03 मार्च 2026, मंगलवार (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार चंद्र ग्रहण के कारण श्री महाकालेश्वर मंदिर की पूजा पद्धति में परिवर्तन रहेगा। शाम 6:32 से 6:46 तक रहने वाले इस 14 मिनट के ग्रहण का वेद काल सुबह सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा।

वेद काल के कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया जाएगा। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात मंदिर में शुद्धिकरण,भगवान का स्नान पूजन के पश्चात भोग अर्पित कर संध्या आरती संपन्न की जाएगी।

टॅग्स :होलीमहाकालेश्वर मंदिरउज्जैनचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना