लाइव न्यूज़ :

Hindu Nav Varsh 2024: हिन्दू नववर्ष आज से हुआ शुरू, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने रची सृष्टि

By रुस्तम राणा | Updated: April 9, 2024 15:17 IST

Hindu Nav Varsh 2024: आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत हो गई है। इसे नव संवंत्सर भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि आज ही के दिन सृष्टि के रयचिता भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था।

Open in App

Hindu Nav Varsh 2024:  हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल, मंगलवार से हो चुकी है। आज से ही शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि व्रत भी प्रारंभ हुए हैं। हिन्दू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का बड़ा महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। उन्होंने इस प्रतिपदा तिथि को 'प्रवरा' अथवा 'सर्वोत्तम' तिथि कहा था। यही वजह है कि इसे सृष्टि का प्रथम दिन कहा जाता है।

वातावरण में मिलते हैं नए जीवन के संकेत

इस दिन ब्रह्माजी सहित उनके द्वारा निर्मित सृष्टि के समस्त तत्वों का पूजन भी किया जाता है। चैत्र के महीने में प्रकृति में नवीनता का संचार होता है। नए जीवन के संकेत चारों ओर से मिलते हैं। शुक्ल प्रतिपदा को चंद्रमा की कला का प्रथम दिन माना जाता है और चूंकि वनस्पतियों को सोमरस चंद्रमा ही प्रदान करता है तो इसलिए इस दिन को वर्षारंभ माना जाता है।

महाराष्ट्र में मनाया जाता है गुड़ी पड़वा

आज के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुड़ी पड़वा एक विशेष अवसर होता है। इस दिन घर के बाहर गुड़ी स्थापित की जाती है। माना जाता है कि इस पर सूर्य की पहली किरण पड़ती है और पूरे वर्ष के लिए ऊर्जा प्रदान करती है। यह ऊर्जा पाने का प्रसंग है। खुद को प्रेरित करने का। इस दिन को विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार और किसी भी तरह उद्घाटन के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ लोग सोना, चांदी या संपत्ति खरीदी जाती है।

इस वर्ष का राजा मंगल

हिंदू नववर्ष में हर साल एक ग्रह को राजा निर्धारित किया जाता है। यह राजा हिंदू नववर्ष के वार से तय होता है। यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर जो वार पड़ता है, उसे ही वर्ष का राजा माना जाता है। इस नए संवत्सर 2081 की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, इसलिए मंगल ग्रह ही इस वर्ष का राजा होगा। जबकि शनि देव इसके मंत्री होंगे।

इस प्रकार से मनाएं हिन्दू नव वर्ष 

हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाएं। अपने इष्ट देव या देवी की विधिवत आराधना करें। हाथ में गंध, अक्षत, पुष्प और जल लेकर नवसंवत की पूजा करें। नवसंवत के दिन नीम के कोमल पत्तियों और ऋतुकाल के पुष्पों का चूर्ण बनाएं। इस दिन घर में सात्विक और खुशहाल माहौल बनाकर रखें। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिहिंदू त्योहारगुड़ी पड़वा उगादी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल