लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2018: 'नंदलाल' के जन्म पर इन संदेशों से दोस्तों को whatsapp, facebook पर दें बधाई

By गुलनीत कौर | Updated: September 1, 2018 18:32 IST

Happy Janmashtami 2018 Quotes, Wishes, Greetings, Messages for Whatsapp & Facebook in Hindi: सितंबर को रात 8 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी। यह तिथि अगली शाम 3 सितंबर, दिन सोमवार शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।

Open in App

3 सितंबर, दिन सोमवार को देशभर में विष्णु के 8वें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्राचीन कृष्ण मंदिरों में तो भक्तों की भीड़ देखने को मिलती ही है, साथ में भारत के कई राज्यों, शहरों में भी लोग अपने तरीके से कृष्ण का आगमन दिवस मनाते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार भादो महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (जन्माष्टमी) 2 सितंबर को रात 8 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी। यह तिथि अगली शाम 3 सितंबर, दिन सोमवार शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि 3 की होने के कारण 3 सितंबर की रात को ही सभी मंदिरों में कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म सबसे पवित्र दिन माना जाता है और इसदिन कृष्ण की अराधना करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। इस अवसर आप कुछ संदेशों से अपने दोस्तों करीबियों को कृष्ण के जन्म की बधाई दे सकते हैं:

1. माखन चोर नंद किशोरबांधी जिसने प्रीत की डोरहरे कृष्ण हरे मुरारीपूजती जिन्हें दुनिया सारीआओ उनके गुण गाएंसब मिल कर जन्माष्टमी मनाएं।हैप्पी जन्माष्टमी

2. श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,आप खुशियों के दीप जलाएं,परेशानियाँ आपसे आंखें चुराएं ,कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं। हैप्पी जन्माष्टमी

3. कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,वो दुनिया के किसी कोने में नहींजो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं।हैप्पी जन्माष्टमी

4. देखो फिर जन्माष्टमी आई हैमाखन की हांड़ी ने फिर मिठास बढ़ाई हैकान्हा की लीला है सबसे प्यारीवो दे आपको खुशियां सारी।हैप्पी जन्माष्टमी

5. गोकुल में जिसने किया निवास,उसने गोपियों के संग रचा इतिहासदेवकी-यशोदा जिनकी मैया,ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया।हैप्पी जन्माष्टमी

6. मुरली मनोहर, ब्रिज की धरोहर,वो नंदलाल गोपाला है,बंसी की धुन पर सब दुःख हरने वाला,मुरली मनोहर आने वाला है।हैप्पी जन्माष्टमी

7. प्रेम से श्री कृष्ण का नाम जपो,दिल की हर इच्छा पूरी होगी,कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ,उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी।हैप्पी जन्माष्टमी

8. नटखट कान्हा आए द्वारलेकर अपनी बांसुरी साथमोर मुकुट सर पर सोहेऔर आँखों में काजल की धारमुबारक हो आप सबकोजन्माष्टमी का शुभ त्यौहार।हैप्पी जन्माष्टमी

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण के 13 मंत्र, एक का भी जाप दिलाएगा आर्थिक तंगी से हमेशा के लिए छुटकारा

तरक्की चाहिए हो या घर में सुख-शांति, जन्माष्टमी के दिन करें ये 5 आसान टोटके

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स