Happy Dhanteras 2018: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

By मेघना वर्मा | Published: November 5, 2018 10:13 AM2018-11-05T10:13:41+5:302018-11-05T10:22:08+5:30

Happy Dhanteras 2018: कहते हैं झाड़ू पूजनीय होती है तो इसे धनतेरस के दिन पैर से नहीं छूना चाहिए। सिर्फ धनतेरस के दिन ही नहीं बल्कि कभी भी झाड़ू को पैर से नहीं छूना चाहिए।

happy dhanteras 2018: keep these rules in mind while buying broom on dhanteras | Happy Dhanteras 2018: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

Happy Dhanteras 2018: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली का आगमन हो चुका है। दिवाली से दो दिन पहले यानी आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवांतरी का जन्म हुआ था। इस दिन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। आज के दिन इसे खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। मगर झाड़ू को खदीदते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। 

1. झाड़ू पर बांधे सफेद धागा

धनतरेस के दिन नई झाड़ू घर में ला रहे हैं तो सबसे पहले उसके हत्थे यानी जहां से झाड़ू पकड़ते हैं उसपर सफेद रंग का धागा जरूर बांधे। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो इस बार झाड़ू पर सफेद रंग का धागा जरूर बाधें। 

2. पैर से ना मारे झाड़ू

कहते हैं झाड़ू पूजनीय होती है तो इसे धनतेरस के दिन पैर से नहीं छूना चाहिए। सिर्फ धनतेरस के दिन ही नहीं बल्कि कभी भी झाड़ू को पैर से नहीं छूना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। 

3. इस दिन ना खरीदें झाड़ू

झाड़ू को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना गया है लेकिन कोशिक करें कि मंगलवार, शनिवाल और रविवार को भूलकर भी झाड़ू ना खरीदें। ऐसा करना अशुभ होता है और ऐसा करने से घर में कलह का वातावरण बन सकता है। 

4. एक साथ 3 या 5 झाड़ू

3 या 5 का अंक शास्त्रों में शुभ माना गया है तो कोशिश करें कि धनतेरस के दिन एक साथ तीन या पांच झाड़ू खरीदें। कभी भी एक साथ पांच या चार झाड़ू ना खरीदें। साथ ही इन सभी झाड़ू को कभी भी खड़ा करके ना रखें ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है।

5. मंदिर में करें झाडू़ दान

दिवाली के समय और धनतेरस के दिन मंदिर में झाड़ू दान करना शुभ माना गया है।आप झाड़ू को मंदिर में सूर्योदय से पहले दान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके और आपके परिवार के माहौल के लिए अच्छा होता है।

English summary :
Happy Dhanteras 2018: Diwali is the biggest festival of Hindu religion. Two days before Diwali, that is today the festival of Dhanteras is being celebrated throughout the country. It is believed that Lord Dhanvantri was born on this day.


Web Title: happy dhanteras 2018: keep these rules in mind while buying broom on dhanteras

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे