लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2021: बजरगं बली की किस मुहूर्त में आज नहीं करें पूजा, किन चीजों का हनुमान जी को लगाएं भोग, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2021 08:25 IST

Hanuman Jayanti 2021: भगवान राम के परमभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव आज मनाया जा रहा है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देचैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है हनुमान जयंतीहनुमान जयंती के दिन भगवान राम की भी विशेष पूजा करने की परंपरा हैहनुमान जयंती पर इस साल सिद्धि योग बन रहा है, इसे शुभ माना गया है

Hanuman Jayanti 2021: हनुमान जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये 27 अप्रैल को पड़ा है। मंगलवार का दिन होने से ये हनुमान जयंती और भी खास हो गई है।

कोरोना महामारी के कारण हालांकि ज्यादातर राज्यों में मंदिर बंद रहने वाले हैं। इसलिए घर रहकर ही आप भी हनुमान जयंती मनाएं और उनकी पूजा करें। इस दिन कई भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखते हैं। 

हनुमान जयंती: पूजा का मुहूर्त, अशुभ मुहूर्त, और पूजा विधि

हनुमान जयंती पर इस साल सिद्धि योग बन रहा है। सिद्धि योग को शुभ योगों में गिना गया है। इस योग के दौरान मांगलिक कार्य भी किए जा सकते हैं।  हनुमान जयंती के दिन भगवान श्रीराम की भी विधि-विधान से पूजा सभी को करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। 

साथ ही रामचरितमानस और बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुन्दर कांड, लंका कांड एवं उत्तरकांड का भी विशेष पाठ कर सकते हैं। इस बार पूर्णिमा 26 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 27 अप्रैल को 9 बजे तक रहेगी। ऐसे में सुबह पूजा-पाठ करना सर्वोत्तम है।

Hanuman Jayanti: अशुभ मुहूर्त में नहीं करें हनुमान जी की पूजा

दिन के अशुभ मुहूर्तों की बात करें तो राहु काल आज दोपहर 3.22 बजे से शाम 5.01 बजे तक है। इसके अलावा यमगण्ड सुबह 8.50 से 10.28 के बीच है। दुर्मुहूर्त सुबह 8.11 से 9.03 बजे तक है। वहीं, वर्ज्य मुहूर्त आधी रात को 1.03 बजे से 2.28 बजे तक है। इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 12.06 बजे से 01.44 बजे तक रहने वाला है।

Hanuman Jayanti: बंजरंग बली को क्या भोग लगाएं

हनुमान जी से आशीर्वाद पाने और उन्हें खुश करने के लिए आप कई तरह के मिष्ठान, फल आदि का भोग उन्हें लगा सकते हैं। इसमें बेसन के लड्डू, तुलसी के बीज, बेसन का हलवा आदि शामिल हैं।

इसके अलावा जलेबी का भोग, मोतीचूर के लड्डू का भोग, लौंग आदि भी चढ़ा सकते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर का लेप भी लगाने की परंपरा है।

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीभगवान रामहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य