लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कल, धन प्राप्ति के लिए इस दिन करें ये आसान उपाय, मनोकामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: July 20, 2024 14:18 IST

Guru Purnima 2024 Date: गुरु पूर्णिमा पर्व 21 जुलाई 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 05:35 से शुरू हो रहा है। 

Open in App

Guru Purnima 2024: आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य इत्यादि कर्म करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। छात्रों के लिए इस दिन को बहुत ही उत्तम माना जाता है और मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपायों का पालन करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। 

गुरु पूर्णिमा 2024 तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई शाम 05:55 से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 21 जुलाई दोपहर 03:45 पर होगा। ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर्व 21 जुलाई 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 05:35 से शुरू हो रहा है। 

गुरु पूर्णिमा 2024 के दिन करें ये खास उपाय

1. गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल की जड़ में मीठा जल जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी खुश होती हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। 

2. गुरु पूर्णिमा को शाम के समय पति-पत्नी या जोड़े को मिलकर चंद्रमा के दर्शन करें और साथ में अर्घ्य जरूर दें। ऐसी मान्यता है कि इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशियां बनी रहती है। 

3.  गुरु पूर्णिमा की शाम को तुलसी में देसी घी का दीया जरूर जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते है।  

4. इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए और शाम को चंद्रमा को जल में कुछ बूंद गंगाजल, दूध और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्पित करने चाहिए। इससे कुंडली का चंद्र दोष दूर होता हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल