लाइव न्यूज़ :

Guru Gobind Singh Jyanti: गुरु गोबिंद सिंह का पटना और महाराष्ट्र के नांदेड़ से रहा है क्या खास रिश्ता, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 12:30 IST

Guru Gobind singh Jyanti: गुरु गोबिंद सिंह की आज जयंती है। सिख धर्म की मान्यता के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह ने ही 'गुरु ग्रंथ साहिब' को पूरा करने का कार्य किया और खालसा पंथ की भी स्थापना की।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को हुआगुरु गोबिंद सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ, उस जगह को ही आज पटना साहिब कहते है

Guru Gobind singh Jyanti: गुरु गोबिंद सिंहसिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को हुआ था। इस लिहाज से नानकशाही कैलेंडर के अनुसार हर साल गुरु गोबिंद सिंह के जन्म की तिथि बदलती रहती है। इस बार ये जयंती 2 जनवरी, 2020 को मनाया जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। 

गुरु गोबिंद सिंह का सिख धर्म में विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि उन्होंने ही सिखों के पवित्र ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' को पूरा करने का कार्य किया और इस किताब को गुरु रूप में स्थापित किया। साथ ही उन्होंने 'पांच ककार' का सिद्धांत भी दिया जिसका सिख धर्म में आज भी बहुत महत्व है। सिख धर्म में इन ककार को सभी खालसा सिखों को धारण करना अनिवार्य माना गया है। इसमें केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कछहरा शामिल है। 

गुरु गोबिंद सिंह का बिहार के पटना से विशेष रिश्ता

गुरु गोबिंद सिंह को उनकी माता गुजरी देवी ने बिहार के पटना शहर में जन्म दिया। गुरु गोबिंद सिंह का जहां जन्म हुआ, इसे ही आज पटना साहिब कहा जाता है। गुरु गोबिंद सिंहजी जन्म के 4 साल बाद तक पटना में रहे। इनके बचपन का नाम गोबिंद राय था। गुरु गोबिंद सिंह का जब जन्म हुआ था तब इनके पिता तेगबहादुरजी सिखों के 9वें गुरु थे और उस समय धर्मोपदेश के लिए असम गये हुए थे।

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पटना साहिब गुरुद्वारा में हर साल संगतों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां आज भी गुरु गोबिंद द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली छोटी कृपाण, कंघा और खड़ाऊ रखी हुई है। साथ ही यहां वो कुआं भी मौजूद है जिसका इस्तेमाल गुरु गोबिंद सिंह जी की मां पानी भरने के लिए करती थीं।

गुरु गोबिंद सिंह महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिव्य ज्योति में हुए लीन

पटना में बचपन के कुछ साल बिताने के बाद गुरु गोबिंद सिंह का परिवार पंजाब के आनंदपुर साहिब आ गया। कहते हैं कि यहीं से इनकी शिक्षा-दिक्षा शुरू हुई। ये वही जगह भी है जहां गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी कुछ दिन महाराष्ट्र के नांदेड़ में बिताये थे। 

गुरु गोबिंद सिंह 07 अक्टूबर 1708 में महाराष्ट्र के नांदेड साहिब में दिव्य ज्योति में लीन हो गए थे। इस लिहाज से नांदेड़ हजूर साहिब का भी सिख धर्म में खास महत्व है। गुरु गोबिंद सिंह की इच्छा थी उनके निर्वाण के बाद भी यहां सामुदायिक रसोईघर (लंगर) चलता रहे। यह परंपरा आज भी जारी है और सालों भर यहां लंगर चलता है।

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहसिखsikhism
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतप्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन, कहा- 'वो साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक'

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य