लाइव न्यूज़ :

Guru Gobind Singh Death Anniversary 2019: गोबिंद सिंह ने दिया था 'पांच ककार' के इस्तेमाल का आदेश, की थी खालसा पंथ की स्थापना

By मेघना वर्मा | Updated: October 7, 2019 07:52 IST

गुरू गोबिंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा करते हुए बीता और सच्चाई की राह पर चलते हुए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु गोबिंद सिंह को बहुत सारी भाषाओं का ज्ञान भी था।गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंत की रक्षा के लिए कई बार मुगलों से मुकाबला किया था।

सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की आज पुण्यतिथी है। गुरु गोबिंद सिंह को त्याग की प्रतिमूर्ति भी कहा जा सकता है। पटना के साहिब में साल 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। सिखों के इतिहास में इसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। 

गुरू गोबिंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा करते हुए बीता और सच्चाई की राह पर चलते हुए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। गुरु गोबिंद सिंह के उदाहरण और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। 

पांच ककार इस्तेमाल करने की दी थी सलाह

बताया जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंत की रक्षा के लिए कई बार मुगलों से मुकाबला किया था। सिखों के लिए पांच ककार यानी केश, कड़ा, कंघा, कृपाण और कक्षा को धारण करने का आदेश भी गोबिंद सिंह ने ही दिया था। इन चीजों को धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है। 

बहुत सारी भाषाओं का था ज्ञान

गुरु गोबिंद सिंह को बहुत सारी भाषाओं का ज्ञान भी था। उनको उनकी सौम्यता और क्षमता के लिए जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह ने संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएं भी सीखीं थीं। साथ ही उन्होंने धनुष-बाण, तलवार भाला चलाने की कला में भी निपुण थे। 

गुरु गोबिंद सिंह ने ही सिक्खों को अपने धर्म, जन्मभूमि और स्वयं अपनी रक्षा करने के लिए संकल्पबद्ध किया और उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाया था। गुरु गोबिंद सिंह ने ही केशगढ़साहिब में आयोजित सभा में गुरु गोविंद सिंह ने पहली बार पंच प्यारों को अमृत छकाया था। जिसे देश के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना बताई जाती है।

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहसिख
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतप्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन, कहा- 'वो साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक'

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद