लाइव न्यूज़ :

गुप्त नवरात्रि 2019: क्यों मनाते हैं गुप्त नवरात्रि, जानें तिथि, व्रत, पूजा विधि

By गुलनीत कौर | Updated: January 31, 2019 11:20 IST

साधारण नवरात्रि की तरह ही गुप्त नवरात्रि का भी व्रत, रोजाना देवी पूजा की जा सकती है। अष्टमी, नवमी या दशमी तिथि को समापन किया जा सकता है।

Open in App

प्रतिवर्ष दो बार आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। दुर्गा के भक्त नौ दिनों का उपवास करते हैं और आख़िरी दिन कन्याओं का पूजन भी करते हैं। एक बार चैत्र और दूसरी बार शारदीय नवरात्रि मनाए जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि साल में 2 नहीं, चार बार नवरात्रि का पर्व आता है। एक चैत्र, दूसरा शारदीय और इनके अलावा दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। 

इस साल 5 फरवरी, 2019 दिन मंगलवार से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। जो कि 14 फरवरी को समाप्त होंगे। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि हाँ। इसके अलावा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के भी नवरात्रि होते हैं। गुप्त नवरात्रि हमेशा माघ और आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में ही मनाए जाते हैं। इन नवरात्रों में भी आदि शक्ति के रूपों की पूजा होती है किन्तु इसमें 10 महाविधाओं का पूजन होता है। ये नवरात्रि तंत्र साधना के लिए भी जाने जाते हैं।

गुप्त नवरात्रि 2019 तिथि:

पहला दिन- 5 फरवरी से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हैं। यह इस पर्व की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन कलश स्थापना होगी। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है

दूसरा दिन- 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

तीसरा दिन- 7 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की तृतीया तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

चौथा दिन- 8 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

पांचवा दिन- 9 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

छठा दिन- 10 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

सातवां दिन- 11 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

आठवां दिन- 12 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

नौवां दिन- 13 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

दसवां दिन- 14 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की दशमी तिथि है। इसदिन देवी के दूसरी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें

यह भी पढ़ें: फरवरी माह के व्रत-त्योहार: जानें कब है मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, रविदास जयंती

साधारण नवरात्रि की तरह ही गुप्त नवरात्रि का भी व्रत, रोजाना देवी पूजा की जा सकती है। अष्टमी, नवमी या दशमी तिथि को समापन किया जा सकता है। किन्तु जो लोग तंत्र साधना करते हैं वे पूरे 10 दिन महाविधाओं की विधि अनुसार पूजा करते हैं।

क्या है गुप्त नवरात्रि?

गुप्त नवरात्रि किसी खास मनोकामना की पूजा के लिए तंत्र साधना का मार्ग लेने का पर्व है। किन्तु अन्य नवरात्रि की तरह ही इसमें भी व्रत, पूजा, पाठ किया जा सकता है। भक्त इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ और दुर्गा को प्रसन्न करने के कई उपाय करते हैं। गुप्त नवरात्रि भक्तों को धन, संतान सुख दिलाती है। यह नवरात्रि शत्रु से मुक्ति पाने का भी समय है। 

टॅग्स :नवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल