लाइव न्यूज़ :

Grahan 2025 Date: 2025 में कब-कब दिखेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण?, नोट कर ले डेट और कितना होगा असर, सभी जानकारी लिख कर रखिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2024 13:46 IST

Grahan 2025 Date: खगोलीय घटना अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी व दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगी।

Open in App
ठळक मुद्देGrahan 2025 Date: इस खगोलीय घटना के वक्त देश में दिन का समय होगा। Grahan 2025 Date: आंशिक सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा।Grahan 2025 Date: पूर्ण चंद्रग्रहण देश में देखा जा सकेगा।

Grahan 2025 Date: नये साल 2025 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया को दो सूर्यग्रहणों और दो चंद्रग्रहणों के रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उज्जैन की एक प्रतिष्ठित वेधशाला का यह पूर्वानुमान भारत के खगोलप्रेमियों को थोड़ा निराश कर सकता है कि देश में इनमें से केवल एक ग्रहण ही निहारा जा सकेगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को बताया कि नये साल में ग्रहणों का सिलसिला 14 मार्च को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा। गुप्त ने बताया, "नववर्ष का यह पहला ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि इस खगोलीय घटना के वक्त देश में दिन का समय होगा। यह खगोलीय घटना अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी व दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगी।’’

गुप्त ने बताया कि आगामी 29 मार्च को लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आईस लैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, संपूर्ण यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया, “भारतीय खगोलप्रेमियों को यह बात उत्साहित कर सकती है कि 2025 में सात और आठ सितंबर के बीच लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण देश में देखा जा सकेगा।

यह ग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ ही यूरोप, अंटाकर्टिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी दिखाई देगा। गुप्त ने बताया कि 2025 का अंतिम ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में 21 और 22 सितंबर के बीच लगेगा और यह खगोलीय घटना भारत में देखी नहीं जा सकेगी।

उन्होंने कहा,"यह आंशिक सूर्यग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिम अंटार्कटिका में नजर आएगा।" जल्द ही समाप्त होने जा रहा वर्ष 2024 उपच्छाया चंद्रग्रहण, पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और वलयाकार सूर्यग्रहण की चार खगोलीय घटनाओं का गवाह बना था।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणचंद्रमाउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, सिक्युरिटी गार्ड्स ने महिला को धक्का देकर मंदिर के बाहर किया

कारोबारविश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, सीएम डॉ यादव ने कहा-किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त

क्राइम अलर्टपथ संचलन का स्वागत करने पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन और डायरेक्टर को सिर कलम करने की धमकी, पुलिस ने दो लोगों पर किया केस दर्ज

भारत15 दिन विशेष मार्गों से मंदिर में आने पर बैन, सामान्य दर्शनार्थी की तरह आएंगे, श्री महाकाल मंदिर गर्भगृह में संत-पुजारी विवाद, दोनों पर एक्शन

पूजा पाठMahakal Lok News: बाबा महाकाल का अपना बैंड और मजबूत करेगा आपकी भक्ति, उपवास वालों को आध्यात्मिक शक्ति देगा श्री अन्न का प्रसाद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार