लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की खास वर्कशॉप, कर्मचारियों ने सीखा इको फ्रेंडली गणेश बनाना

By गुलनीत कौर | Updated: September 14, 2018 17:08 IST

पीओपी से बनी मूर्ति जब पानी में जाएगी तो ना केवल पानी के जीवों को इससे नुकसान होगा, साथ ही यह पानी जब इंसानों द्वारा इस्तेमाल में आएगा तो इसका उनकी सेहत पर भी खराब असर होगा।

Open in App

हिन्दुओं के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व पर आस्था की नींव पर आप विभिन्न धर्मों का मिलन देख सकते हैं। जहां एक ओर हिन्दू गणेश विसर्जन करते हैं, वहीं दूसरे ओर दूसरे धर्म और समुदाय के लोग उन्हें सफलतापूर्वक इस रिवाज को निभाने में मदद करते हैं। गणेश विसर्जन के दौरान आपको ऐसे कई दृश्य आसानी से देखने को मिल जाएंगे। समय के साथ गणेश चतुर्थी का क्रेज लोगों में बढ़ा है और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि इस त्योहार के रंगों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव ही पड़े।

आजकल लोग इको-फ्रेंडली गणपति को बढ़ावा दे रहे हैं। पीओपी के गणपति की बजाय मिट्टी या ऐसी चीज से गणपति तैयार किए जाते हैं जिसे पानी में विसर्जित करने के बाद ना पानी प्रदूषित हो, और ना ही उसमें रह रहे जीव-जंतुओं पर इसका कोई बुरा प्रभाव हो। देशभर में इको-फ्रेंडली गणपति को बढ़ावा दिया जा रहा है। और यह कोशिश देश के बाहर भी देखी जा सकती है। 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में एक खास वर्कशॉप का आयोजन कराया गया। इस वर्कशॉप में इको-फ्रेंडली तरीके से गणपति की मूर्तियां बनाना सिखाया गया। ट्विटर पर 'यूएसए हिंदी में' द्वारा एक पोस्ट किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि यहां के वाणिज्य दूतावास द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया जिसमें कर्मचारियों को अपने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की गणेश-प्रतिमा बनाना सिखाया गया।

 

ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है जिसमें एक विदेशी महिला के हाथ में गणपति की मूर्ति देखी जा सकती है जो प्राकृतिक मिट्टी से ही बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: घर में हो 'बप्पा' विराजमान, तो परिवार वाले भूल से भी ना करें ये काम

क्यों होनी चाहिए इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति?

- प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्ति पानी में जाने के बाद पानी को प्रदूषित करती है। पीओपी में कई केमिकल होते हैं जो पानी में रहने वाले जीवों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए गणपति बनाते समय यदि प्राकृतिक मिट्टी का प्रयोग किया जाए तो यह पानी में जाती ही घुल जाएगी और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

- पीओपी से बनी मूर्ति जब पानी में जाएगी तो ना केवल पानी के जीवों को इससे नुकसान होगा, साथ ही यह पानी जब इंसानों द्वारा इस्तेमाल में आएगा तो इसका उनकी सेहत पर भी खराब असर होगा। 

 - इको-फ्रेंडली गणपति बनाने के एक फायदा यह भी है कि आप ऐसी मूर्ति घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी मूर्तिकार की आवश्यकता नहीं है। 

टॅग्स :गणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

ज़रा हटकेविदेशी धरती पर गणपति विसर्जन में दिखा ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल