लाइव न्यूज़ :

Falgun Amavasya 2022: फाल्गुन अमावस्या कल, बन रहे हैं विशेष योग, जानें मुहूर्त, पूजा विधि महत्व और सुख प्राप्ति के उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: March 1, 2022 14:27 IST

इस बार फाल्गुन अमावस्या पर शिव और सिद्ध योग का विशेष संयोग  है। कहते हैं इन योगों में किए गए व्रत और पूजा का जातकों को दोगुना फल प्राप्त होता है।

Open in App

फाल्गुन अमावस्या इस बार 2 मार्च, बुधवार को है। हिन्दू धर्म में यह तिथि विशेष महत्व रखती है। शास्त्रों में इसे पितरों को प्रसन्न करने वाली तिथि के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि पितरों के मोक्ष के लिए फाल्गुन अमावस्या विशेष है। इसके साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार फाल्गुन अमावस्या तिथि खास है। इस बार फाल्गुन अमावस्या पर शिव और सिद्ध योग का विशेष संयोग  है। कहते हैं इन योगों में किए गए व्रत और पूजा का जातकों को दोगुना फल प्राप्त होता है।

फाल्गुन अमावस्या 2022 मुहूर्त

फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत - 02 मार्च को 01:03 AM सेफाल्गुन अमावस्या तिथि का समापन - 02 मार्च को रात 11:04 PM परफाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग - 08:21 AM तक रहेगासिद्ध योग शुरु होगा, जो 03 मार्च को 05:43 AM तक रहेगा

फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि

फाल्गुन के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करना चाहिए।इस दिन आप किसी पुरोहित से तर्पण करा सकते हैं या फिर खुद भी कर सकते हैं।पितरों के स्थान या फिर जहां पर उनकी तस्वीर लगी हो उस जगह को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।इसके बाद उस स्थान पर देशी घी का दीपक जलाना चाहिए। फिर पूर्वज की तस्वीर पर सफेद चंदन का तिलक करें और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें। 

फाल्गुन अमावस्या का महत्व

हिन्दू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इस दिन पितरों के निमित्त दान, तर्पण और श्राद्ध आदि कर्मकांड किए जाते हैं। माना जाता है कि इससे पितरों की कृपा होती है। कहते हैं कि जिस परिवार पर अपने पितरों का आशीर्वाद होता है उसे किसी भी प्रकार की परेशानी छू नहीं पाती है। फाल्गुन अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले ताल, चीनी, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

उपाय

यदि किसी विशेष कार्य में सफलता चाहते हैं या कोई रुका हुआ काम बनाना चाहते हैं तो फाल्गुन अमावस्या को दिन में किसी भी समय भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस दूध में काले तिल मिलाकर उन्हें अर्पित करें, मान्यता है कि ऐसा करने से उके हुए कम बनते हैं। जीवन में कष्ट अधिक हों, कोई भी काम बना नहीं रहा हो तो फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान गणेश को सुपारी अर्पित करें। अमावस्या की रात उनकी मूर्ति के पास दीपक जलाएं और प्रार्थना करें कि वे आपकी जिन्दगी के कष्टों को कम करें। 

टॅग्स :अमावस्याहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य