रमजान के दिनों रोजेदारों को एक महीने तक इफ्तार कराएगा दुबई का गुरुद्वारा

By भाषा | Published: April 16, 2019 10:27 AM2019-04-16T10:27:37+5:302019-04-16T10:27:37+5:30

Dubai Gurudwara to hold daily iftar during Ramadan | रमजान के दिनों रोजेदारों को एक महीने तक इफ्तार कराएगा दुबई का गुरुद्वारा

रमजान के दिनों रोजेदारों को एक महीने तक इफ्तार कराएगा दुबई का गुरुद्वारा

आने वाले रमजान के महीने में दुबई का इकलौता गुरुद्वारा इंसानियत और भाईचारे की एक नयी मिसाल पेश करेगा। गुरुद्वारे में छह साल से चल रही इस रस्म में कर्मचारियों को रोजना इफ्तार में शाकाहारी खाना परोसा जाता है।

दुबई के गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा के चेयरमैन सुरेंदर सिंह कांधारी ने रविवार को वैसाखी उत्सव के दौरान कहा कि जबल अली स्थित गुरूद्वारा पिछले छह साल से रमजान के के दौरान इस अंतर धार्मिक इफ्तार का आयोजन करता आ रहा है।

गल्फ न्यूज ने कांधारी के हवाले से कहा कि इस क्षेत्र में कई मुस्लिम कर्मचारी हैं। लेकिन यहां ऐसी जगह कम हैं जहां वह अपना रोजा तोड़ सकें। ऐसे में हम यहां उन्हें हमारे गुरुद्वारे में आमंत्रित करते हैं कि वह आएं और अपना रोजा तोड़ें।  

इससे पहले इस गुरुद्वारे ने विभिन्न देशों के अधिकतम लोगों को मुफ्त में नाश्ता परोसने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यहां जेबेल अली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में घंटे भर के कार्यक्रम में 101 देशों के 600 लोगों के लिए महाद्वीपीय नाश्ता परोसा गया। इसके लिए गुरुद्वारे का नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक 'विविधता के लिए नाश्ता' था।

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के अध्यक्ष सुरेंद्र कंधारी ने कहा, "सिख धर्म ने हमेशा से विविधता को गले लगाया है क्योंकि यह हमारे विश्वास और धर्म का हिस्सा है। हम सभी मानव हैं और सबका सम्मान किया जाना चाहिए।"

Web Title: Dubai Gurudwara to hold daily iftar during Ramadan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे