शनिवार के दिन करें आसान से ये 5 उपाय, दूर होंगे शनिदोष

By मेघना वर्मा | Published: November 30, 2019 07:11 AM2019-11-30T07:11:14+5:302019-11-30T07:11:14+5:30

जिन जातकों की कुण्डली में शनि ग्रह यदि नीच स्थिति में हो तो उनके लिए भी शनिदेव कृपा करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

do these things on saturday for shani dosh, shanivar ke upay, shanidev ke upay in-hindi | शनिवार के दिन करें आसान से ये 5 उपाय, दूर होंगे शनिदोष

शनिवार के दिन करें आसान से ये 5 उपाय, दूर होंगे शनिदोष

Highlightsशनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। शनिदेव के दिन कुछ उपाय करके आप शनिदोष को दूर कर सकते हैं। 

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। कहते हैं जिन जातकों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती या शनिदोष होता है उन्हें शनिदेव की पूजा जरूर करना चाहिए। शनिदेव के दिन कुछ उपाय करके आप शनिदोष को दूर कर सकते हैं। 

जिन जातकों की कुण्डली में शनि ग्रह यदि नीच स्थिति में हो तो उनके लिए भी शनिदेव कृपा करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें शनिवार के दिन आपको जरूर करना चाहिए।

शनिवार के दिन करें ये उपाय

1. शनिवार के दिन आटा, काले तिल, शक्कर को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। इसके बाद इन्हें चीटियों को डालें। अगर काली चीटियां हों तो और भी शुभ हो सकता है। 

2. शनिवार के दिन किसी तरह का लोहे का सामान, लोहे के बर्तन, काले तिल, कंबल, उड़द की दाल का दान करें। इससे शनिदेव खुश होते हैं। मगर ध्यान रखें इन चीजों में से किसी भी खरीददारी शनिवार के दिन ना करें।

3. शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही ऊं शं शनैश्चराय नम का जाप करें। इस जाप को किसी रूद्राक्ष की माला के साथ करें और फायदा मिलेगा। 

4. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें। दीप जलाकर वहां शनि देव का पाठ करें। आप चाहें तो शनि चालिसा भी पढ़ सकते हैं। 

5. शनिवार के दिन संभव हो तो बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। साथ ही प्रत्येक शनिवार को एक कटोरी में तेल लेकर उसमें चेहरा देखें इसे दरिद्र व्यक्ति को दान करें। 

Web Title: do these things on saturday for shani dosh, shanivar ke upay, shanidev ke upay in-hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे