लाइव न्यूज़ :

Diwali 2019: दिवाली की सफाई में इन 7 पुरानी चीजों को कर दें दान, दूर हो जाएगी दरिद्रता

By मेघना वर्मा | Updated: October 10, 2019 12:12 IST

घर पर पुराने पड़े समानों से घर पर नेगेटिविटी और दरिद्रता बढ़ती है।  इस दिवाली आप भी अपने घर को खंगाले और अगर आपके भी घर में ये पुरानी चीजें मिल जाएं तो उन्हें फेंकने के बजाए उसे दान कर दें।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दिवाली का त्योहार 27 नवंबर को पड़ रहा है।दिवाली की सफाई पर कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप अपने घर से नेगेटिव ऊर्जा को बाहर निकाल सकते हैं।

दिवाली का त्योहार यानी खुशी और साफ-सफाई का त्योहार। इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को पड़ रही है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। लोगों ने अभी से ही अपने घर की साफ-सफाई और घर की सजावट के लिए तैयारी कर ली है। हर साल दिवाली पर हमें अपने ही घर से साफ-सफाई पर कुछ पुरानी चीजें मिलती हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता मगर फिर भी हम उसे अपने घर पर रखते हैं। 

घर पर पुराने पड़े समानों से घर पर नेगेटिविटी और दरिद्रता बढ़ती है।  इस दिवाली आप भी अपने घर को खंगाले और अगर आपके भी घर में ये पुरानी चीजें मिल जाएं तो उन्हें फेंकने के बजाए उसे दान कर दें। इससे बिना कुछ किए ही आपको पुण्य भी मिल जाएगा और आपके घर की सफाई भी हो जाएगी।

1. पुराने कपड़े

दिवाली हो या कोई भी त्योहार हम अपने लिए हमेशा नया कपड़ा जरूर खरीदते हैं। ऐसे में हमारे पुराने कपड़े ना तो हम पहनते हैं ना किसी और काम में वो आते हैं। इस दिवाली आप अपने पुराने कपड़ो को निकालकर किसी को दान कर दीजिए। इससे ना सिर्फ आपका वार्डरोब खाली होगा बल्कि किसी जरूरत मंद को कपड़े मिल जाएंगे। 

2. पुराना मेकअप

पुराने कपड़ों के साथ पुराना मेकअप भी हम सहेज कर रखते हैं। पुराना फेस पाउडर हो या लिप्सिटिक हम उसे बेवहज ही अपने पास रखते हैं। इस दिवाली की सफाई पर आप भी अपने पुराने मेकअप के समानों को बाहर निकाल दें। आप चाहें तो अपने यहां काम करने वाली बाई को उसे दे सकती हैं।

3. पुराना चार्जन और फोन

आज कल साल दो साल में हर आदमी अपने फोन से बोर हो जाता है और दूसरा ले लेता है। मगर पुराने फोन का चार्जर और यूएसबी घर के किसी कोने में पड़ा रहता है। आपके घर में भी अगर पुराना फोन या उसका चार्जर पड़ा हो तो उसे किसी जरूरत मंद को दे दीजिए।

4. एक सिंगल ईयर रिंग

अपने ड्रेसिंग टेबिल पर ध्यान से देखिएगा तो आपको भी आपकी पुरानी सिंगर ईयर रिंग जरूर मिल जाएगी। जिसका कोई काम नहीं होगा। इससे अच्छा आप उसे अपने घर का डेकोरेटिव पीस बना लें या उसको निकालकर  बाहर कर दें।

5. पुराने कार्टन और डिब्बे

जब घर पर कोई नया सामान आता है तो उसके साथ कार्टून बॉक्स जरूर आता है। जिसे हम कुछ काम लग सकता है के टैग के साथ घर के किसी कोने में डाल देते हैं। जहां सिर्फ और सिर्फ धूल इकट्ठा होती है। इस दिवाली उन पुराने डिब्बों को बाहर निकाल दें। 

6. पुराना मिक्सर या मिक्सी

इमोशनल होकर इस चीज में बिल्कुल मत फंसिए की पुरानी चीजों को रख लेते हैं। अगर धनतेरस पर नई मिक्सी खरीदी है तो पुरानी मिक्सी को वापिस से डिब्बे में डालकर सहेज कर रखना जरूरी नहीं। इन्हें आप किसी जरूरत मंद को दान भी कर सकती हैं।

7.पुराने बर्तन

महिलाओं को अपने किचन के समानों से भी सबसे ज्यादा प्यार होता है। इस दिवाली इस प्यार को किनारे कीजिए और पुराने बर्तन और डिब्बों को किसी दूसरे को दान कर दीजिए। 

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद