लाइव न्यूज़ :

धनतेरस पर बरतें बस ये कुछ सावधानियां, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 25, 2019 20:01 IST

Dhanteras 2019: माना जाता है कि विधि विधान से पूजा करने से तेरह गुना लाभ मिलता है। वहीं, जरूरतमंदों को दान करने से पुण्यलाभ होता है। माना जाता है कि धनतेरस पर ये सावधानियां बरतने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। 

Open in App
ठळक मुद्देपौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी और धन की देवी माता लक्ष्मी समुंद्र मंथन से निकले थे।माना जाता है कि धनतेरस पर ये सावधानियां बरतने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Dhanteras 2019: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी और धन की देवी माता लक्ष्मी समुंद्र मंथन से निकले थे। 

धन्वंतरी अमृत कलश लेकर निकले थे इसलिए सनातन संस्कृति में बर्तन और सोने-चांदी की धातुओं से बनी चीजें खरीदने का चलन है। कुबेर को भी धन का देवता माना जाता है इसलिए धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी के अलावा धन की देवी माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है। 

माना जाता है कि विधि विधान से पूजा करने से तेरह गुना लाभ मिलता है। वहीं, जरूरतमंदों को दान करने से पुण्यलाभ होता है। माना जाता है कि धनतेरस पर ये सावधानियां बरतने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। 

1- धनतेरस के दिन घर को एकदम साफ और स्वच्छ रखें। घर में किसी तरह की गंदगी और कबाड़ न रहने दें। खासकर घर के मुख्यद्वार को एकदम साफ रखें। घर के साथ मन को भी साफ रखें।

2- धन की देवी माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर के अलावा भगवान धन्वंतरी और मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा करें। धर्मराज यमराज की कृपा पाने के लिए दक्षिण दिशा में घर के दरवाजे या आंगन में दीपक जलाएं। 

3- धनतेरस पर सोने-चांदी जैसी धातुओं के बर्तन या अन्य चीजें खरीदना ठीक माना जाता है। कांच की बनी चीजें खरीदने से परहेज करें। 

4- धनतेरस पर बाजारों की रौनक में खुद को उलझाकर न रखें, कहने का मतलब है कि यह शुभ दिन केवल खरीददारी में ही न निकाल दें। कुछ समय अपने अंतरमन के लिए भी निकाले। भगवान की कथा पढ़ें या सुने। 

5- धनतेरस का दिन केवल भौतिक तरक्की हेतु धनलाभ के लिए ही नहीं होता है। भारतीय शास्त्रों में संतोष को सबसे धन बताया गया है। खरीददारी करते वक्त संतोष रूपी धन को बचाकर रखें। इससे आध्यात्मिक उन्नति भी कर पाएंगे। सफलता पूर्वक जीवन चलाने के लिए भौतिक तरक्की के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी जरूरी है। 

6- धनतेरस पर श्रद्धावान भक्त नींद में समय खर्च करने से अच्छा रात्रि जागरण कर भी ईश्वर की कृपा के पात्र बन सकते हैं। 

7- धनतेरस एक पावन पर्व है। याद रखें कि इस दिन किसी तरह का कलह और गुस्सा न करें। किसी तरह का तनाव मोल न लें। 

8- आमतौर त्योहार के वक्त लोगों को पैसों जरूरत पड़ जाती है लेकिन याद रखें कि कोई आपसे रुपये उधार मांगे तो जरूरतमंद की ही मदद करें।

9- धनतेरस पर धातुएं खरीदने का चलन जरूर है लेकिन आज के दिन लोहा खरीदने से परहेज करें। 

10- आज के दिन दिवाली पर पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्तियां भी खरीदी जाती हैं। याद रखें कि प्लास्टिक या किसी तरह के सिंथेटिक मैटिरियल की मूर्तियां न खरीदें। मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदना सही रहेगा।

टॅग्स :धनतेरसदिवालीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

भारतDelhi: दिवाली की रात दिल्ली में रात भर दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां, आग लगने के 269 फोन आए

भारतभगवान श्री राम मर्यादा का पालन करना सिखाएं और अन्याय से लड़ने की शक्ति दी, ऑपरेशन सिंदूर पर जवान ने किया, पीएम मोदी ने देश के नागरिकों के नाम लिखा पत्र

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि